फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Joint Development Commissioner's surprise inspection creates stir

Jaunpur : संयुक्त विकास आयुक्त के औचक निरीक्षण से हड़कंप, ब्लाक पर पहुंचे, बीडीओ को निर्देश

Mon, 30 Dec 2024 09:05 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 30 Dec 2024 09:05 PM IST
सार

वाराणसी के संयुक्त विकास आयुक्त ने ब्लाक का औचक निरीक्षण किया और अभिलेखों को खंगाला। इस दौरान कमियां मिली जिसे लेकर बीडीओ को निर्देश दिए।

विज्ञापन
Joint Development Commissioner's surprise inspection creates stir
युक्त विकास आयुक्त का औचक निरीक्षण - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सोमवार दोपहर कड़ाके की ठंड में अचानक ब्लाक मुख्यालय महराजगंज पहुंचे जेडीसी ने सर्वप्रथम महराजगंज बीडीओ कार्यालय के तमाम अभिलेखों का निरीक्षण किया । सरकार की तमाम किसान व जन हितैषी योजनाओ के क्रियान्वयन के बारे में पूछताछ की और महत्वपूर्ण पत्रावलियो एंव अभिलेखो के रख रखाव को देखकर कमियों को दूर करने का आवश्यक निर्देश भी दिए।

विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब12 बजे संयुक्त विकास आयुक्त वाराणसी  शिव कुमार टीम के साथ औचिक निरीक्षण करने महराजगंज ब्लाक कार्यालय पहुचे। ब्लाक निरीक्षण में जेडीसी शिव कुमार  ने स्थापना से जुड़े सेवा पुस्तिका मनरेगा पत्रावली एफटीओ पंजिका ग्रांट रजिस्टर मास्टर रोल आदि की गहनता से जांच की । उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन करने के बाद जहां आलमारी में रखी पत्रावली को देख संतोष जताया वही साफ सफाई न होने से नाराजगी जताई।
विज्ञापन





प्रभारी बीडीओ हरिश्चन्द कौशिक को निर्देश देते हुए कहा कि परिसर में ब्याप्त गंदगी और कमरे की साफ सफाई के शौचालयो को साफ सुथरा व अन्य भवनों को सुसज्जित व व्यवस्थित रखा जाएं। महत्वपूर्ण योजनाओ की जानकारी लेने के बाद कराये गये कार्यों के भुगतान के बारे में भी जानकारी ली। भुगतान के प्रति संतोष जताया। मौके पर प्रभारी बीडीओ हरिश्चन्द कौशिक, एडीओ आईएसवी प्रमोद कुमार सिंह स्थापना लिपिक दिनेश चन्द गुप्ता संतोष कुमार दुबे आदि ब्लाक के कई कर्मी उपस्थित रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed