फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jewellery businessman shot and 20 lakh looted by criminals in Jaunpur

Jaunpur News: दिनदहाड़े आभूषण व्यवसायी को गोली मारकर 20 लाख की लूट, हालत गंभीर; बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात

Mon, 10 Jun 2024 06:47 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 10 Jun 2024 06:47 PM IST
सार

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े आभूषण व्यवसायी को गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया। जिले के बंधवा बाजार पुलिस बूथ से तीन सौ मीटर दूर हुई घटना से हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Jewellery businessman shot and 20 lakh looted by criminals in Jaunpur
घटना के बारे में बताते आभूषण व्यवसायी के भाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के मीरगंज से तगादा करके लौट रहे सुजानगंज के आभूषण व्यवसायी को सोमवार को शाम 3.30 बजे के करीब एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने पहले गोली मारी फिर ईंट से सिर पर वार किया और व्यवसायी का बैग लेकर फरार हो गए। घायल को पहले मछलीशहर सीएचसी ले जाया गया जहां हालत गंभीर देखते उसे चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां से हालत गंभीर देख बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
घायल व्यवसायी के बड़े भाई सुनील ने बताया कि सुशील कुमार अपने सहयोगी और ड्राइवर के साथ अपनी कार से मीरगंज बाजार से तगादा व माल सप्लाई करके लौट रहा था। सोमवार दोपहर 3.30 बजे बंधवा बाजार जमालापुर मार्ग पर रामगढ़ इंटर कॉलेज के पास एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने पहले पथराव करके गाड़ी रोक दी। इसके बाद सुशील को गोली मारकर व ईंट से सिर पर वार कर छिनैती करके बरसठी की तरफ भाग गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्ष दर्शीयों के अनुसार व्यवसायी को दाहिने हाथ में दो गोली लगी है। उसके साथियों ने पुलिस को सूचना देकर इलाज के लिए मछलीशहर चले गए। जहां मछलीशहर से चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक व मछलीशहर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गई।घायल के बड़े भाई सुनील के मुताबिक कुल 20 लाख की लूट हुई है। बंधवा बाजार पुलिस बूथ से महज तीन सौ मीटर दूर दिनदहाड़े घटी घटना से व्यापारियों में भय व्याप्त है।

थाना प्रभारी देवानंद रजक का कहना है कि बंधवा बाजार के पास रामगढ़ इंटर कॉलेज के पास आभूषण व्यवसायी को गोली मारी गई है। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed