फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jewelery worth 12 lakhs and theft of 50 thousand rupees

घर से 12 लाख के आभूषण व 50 हजार रुपये की चोरी

Sun, 26 Sep 2021 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Jewelery worth 12 lakhs and theft of 50 thousand rupees
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के बरहपुर गांव में शनिवार की रात चोर एक घर से ताले चटकाकर 12 लाख रुपये मूल्य के आभूषण और 50 हजार रुपये नकदी समेट ले गए।
विज्ञापन

गांव निवासी शिव वचन सिंह की पत्नी सुघराजी सिंह घर में अकेली सोई थीं। परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए हैं। सुघराजी सिंह रविवार की सुबह जागीं तो कमरे की कुंडी बाहर से बंद मिलने पर घबरा गई। आवाज लगाने पर पड़ोसियों ने आकर खोला। घर के अन्य कमरों के ताले टूटे ,अलमीरा खुले और सामान इधर-उधर बिखरे देखकर वह हतप्रभ रह गईं। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर रात में किसी समय पिछवाड़े की दीवार के सहारे छत पर पहुंचे। फिर आंगन में उतरे और गृहस्वामिनी के कमरे की कुंडी बंद कर कमरों के ताले चटकाकर आराम से घर खंगाला। इस दौरान चोर 50 हजार रुपये नकद और 12 लाख रुपये के आभूषण उठा ले गए। थानाध्यक्ष चंदवक संजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामला संदिग्ध लग रहा है, लेकिन जो भी हो उसको ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed