फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   JCI administered oath of ethics

जेसीआई ने लगाई ईमानदारी की दुकान, दिलाई नैतिकता की शपथ

Wed, 03 Feb 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
JCI administered oath of ethics
कन्हईपुर स्थित नेहरू बालोद्यान स्कूल में आयोजित नैतिकता दिवस के मौके पर मौजूद जेसीआई जौनपुर चे? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जेसीआई संस्था ने विश्व नैतिकता दिवस पर नेहरूबालोद्यान सीनियर सेकेंड्री स्कूल कन्हईपुर और सुतहट्टी स्थिति बैंकर्स प्लाजा में नैतिकता की शपथ दिलाई। उपस्थित विद्यार्थियों व आम लोगों को दैनिक जीवन में नैतिकता के पालन का तरीका बताया।
विज्ञापन

जेसीआई इंडिया की ओर से प्रतिवर्ष 2 फरवरी को नैतिकता दिवस मनाया जाता है। जेसीआई चेतना की महिला शाखा की ओर से कन्हईपुर स्थित नेहरू बालोद्यान से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों में करीब दो हजार लोगों को शपथ दिलाई गई। विद्यालय में ईमानदारी की दुकान भी लगाई गई। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष रीता कश्यप, पूर्व अध्यक्ष मंधु गुप्ता, अंजू जायसवाल, शारदा गुप्ता, सोनी जायसवाल, ममता गुप्ता, प्रबंधक चंद्रकला सिंह, प्रधानाचार्य प्रियंका सिंह आदि रहीं। संचालन अभिलाषा श्रीवास्तव ने किया। उधर, जेसीआई क्लासिक ने बैंकर्स प्लाजा में कार्यक्रम किया। कर्मचारियों व ग्राहकों को शपथ दिलाया गया। इस मौके पर सुजीत अग्रहरि, अजय गुप्ता, मधूसूदन बैंकर, अभिताश गुप्ता, योगेश साहू, राजेश किशोर, राजेश अग्रहरी, अरुण केसरी, आशीष गुप्ता, विनोद गुप्ता, संजीव साहू, शिवम सिंह, विजय सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed