फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur will soon get the gift of Kendriya Vidyalaya

जौनपुर को जल्द मिलेगी केंद्रीय विद्यालय की सौगात

Fri, 03 Sep 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur will soon get the gift of Kendriya Vidyalaya
जौनपुर। जौनपुर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना होगी। यह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर की पांच एकड़ जमीन पर तैयार किया जाएगा। इसके लिए एनओसी मिल चुकी है। आगे की कार्यवाही शुरू करने के लिए शुक्रवार को राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय धर्मेंद्र प्रधान से उनके दफ्तर में मुलाकात की। केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए संबंधित को आदेशित करने की मांग की।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए पूर्व सांसद डॉ. कृष्ण प्रताप सिंह ने भी प्रयास किया था। इसके बाद राज्यमंत्री आवास एवं शहरी नियोजन और सदर विधायक गिरीश चंद्र यादव ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री को पत्र लिखा था। जिले की शिक्षा क्षेत्र की आवश्यकताओं को देखते हुए एक केंद्रीय विद्यालय की संस्तुति की गई, लेकिन शहर के आठ किलोमीटर की परिधि में ही केंद्रीय विद्यालय की मान्यता की बाध्यता थी। इससे दिक्कत आ रही थी। राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर केंद्रीय विद्यालय के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जौनपुर के नाम से अंकित भूमि में से 5 एकड़ भूमि केंद्रीय विद्यालय के नाम हस्तांतरित करने और एनओसी देने का अनुरोध किया था। इसके अनुपालन में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के विशेष सचिव हरिकेश चौरसिया ने 18 अगस्त को डीएम मनीष वर्मा के पास पत्र भेजा था, जिसमें उन्होंने केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए राजकीय आईटीआई की अतिरिक्त भूमि में से 2.024 हे0 (5 एकड़) हस्तांतरित करने के लिए अनापत्ति प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed