फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur: Way clear for 39 thousand farmers to get Samman Nidhi

जौनपुर: 39 हजार किसानों को सम्मान निधि मिलने का रास्ता हुआ साफ

Fri, 26 Feb 2021 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Jaunpur: Way clear for 39 thousand farmers to get Samman Nidhi
जौनपुर। जिले में 39 हजार किसानों को भी सम्मन निधि मिलने का रास्ता साफ हो गया है, वे दो साल से योजना का लाभ पाने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उनके इंतजार की घड़ियां समाप्त हो गई। वे अगले माह योजना से लाभांवित होंगे,। आनलाइन आवेदन में त्रुटियां होने के कारण अभी तक योजना का लाभ पाने से वंचित थे।
विज्ञापन

किसानों को खेती करने में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए सरकार ने वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ किया था, जिसके तहत किसानों को एक साल में तीन किश्तों में कुल छह हजार रूपया खेती करने के लिए दिए जाने का प्राविधान किया गया था, जिसके क्रम में जिले में योजना को परवान चढ़ाने का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान जिले में मौजूद कुल आठ लाख 16 हजार किसानों में से सात लाख 74 हजार किसान पात्र पाए गए, जिनको योजना से आच्छादित करने का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान अभी तक कुल सात लाख 35 हजार किसान योजना से लाभांवित हो रहे है, लेकिन दो साल बाद भी 39 हजार किसान अभी तक लाभांवित नहीं हो पाए थे, कारण इन किसानों के आन लाइन किए गए आवेदन में त्रुटियां थी, जिसे इस माह कृषि विभाग ने सुधार दिया गया है। अब मार्च माह में इन किसानों के खाते में धनराशि पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

-
42 हजार किसान हैं अपात्र
जौनपुर। जिले में 42 हजार किसान अपात्र है, जिनको पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिलेगा। जिले में कुल आठ लाख 16 हजार किसान हैं, जिसमें से योजना के तहत मात्र सात लाख 54 हजार किसान पात्र पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
आनलाइन आवेदन में त्रुटियां होने के कारण 39 हजार किसान योजना का लाभ नहीं पा रहे थे, इस माह उनकी त्रुटियों का सुधार दिया गया है, अगले माह उनको योजना से लाभांवित कर दिया जाएगा, जिसके बाद जिले में सभी पात्र किसान योजना से लाभांवित होने लगेंगे। - जयप्रकाश, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed