फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur: Two teenagers drowned in a pond

जौनपुर : तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत, मछली मारने गए थे घर से तीन किमी दूर

Wed, 26 Aug 2020 02:33 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 26 Aug 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
Jaunpur: Two teenagers drowned in a pond
डूबना

बक्शा थाना क्षेत्र के भिवरहा गांव में मंगलवार को तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। दोनों मछली मारने आए थे और तालाब में नहाने लगे। इसी दौरान वह गहरे में पानी में जाने से डूब गए। घंटों प्रयास के बाद तालाब से उनका शव बरामद हुआ। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


उमरपुर गांव के कुछ किशोर तीन किमी दूर भिवरहा गांव के तालाब में मछली मारने आए थे। मछली मारने के बाद वे तालाब में नहाने लगे। बारिश के बाद तालाब में बढ़े पानी का अंदाजा न होने से असलम (17) पुत्र अनवर अली और मेंहदी हसन (15) पुत्र अली हसन गहरे पानी में चले गए। उन्हें डूबता देख साथी कौशर व कल्लू ने बचाने का प्रयास किया, मगर तब तक दोनों तालाब के पानी में समा गए थे।
विज्ञापन


शोरगुल सुनकर आसपास के लोग और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया। आनन-फानन में उन्हें नौपेड़वा सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर ब्लाक प्रमुख सजल सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया। इंस्पेक्टर विजय शंकर सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed