{"_id":"68ca808f4d0611017708bb11","slug":"jaunpur-two-innocent-children-died-due-to-lightning-family-members-cried-out-accident-happened-playing-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: बिजली गिरने से दो मासूमों की मौत, परिजनों में मची चीख-पुकार; खेलते वक्त हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: बिजली गिरने से दो मासूमों की मौत, परिजनों में मची चीख-पुकार; खेलते वक्त हुआ हादसा
Wed, 17 Sep 2025 03:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 17 Sep 2025 03:04 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के जाैनपुर जिले में बिजली गिरने से दो मासूमों ने अपनी जान गंवा दी। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Jaunpur News: जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गौर गांव में बुधवार दोपहर करीब एक बजे बिजली गिरने से दो मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान लालमन के 15 वर्षीय पुत्र किशन और बुद्धिराम के 13 वर्षीय पुत्र अतुल के रूप में हुई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है। इस बाबत थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बिजली गिरने दोनों बच्चों की मौत हुई है, विधिक कार्यवाई की जा रही है।
विज्ञापन