फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur: The businessman gave his life by hanging, calling the relative and asking for one and a half lakh rupees

जौनपुर: व्यवसायी ने फंदा लगाकर दी जान, रिश्तेदार को फोन कर मांगे थे डेढ़ लाख रुपये, बोले-किसी को देना है

Thu, 05 Aug 2021 06:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur: The businessman gave his life by hanging, calling the relative and asking for one and a half lakh rupees
मृतक व्यवसायी राजेश पटवा की फाईल फोटो। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर जनपद के शाहपुर बाजार निवासी कपड़ा और परचून की दुकान करने वाले व्यवसायी ने बृहस्पतिवार की सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बाजार निवासी व्यवसायी राजेश पटवा (40) ने बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े नौ बजे मकान के दूसरे तल पर स्थित कमरे में फंदा लगा लिए। जब उनके मोबाइल पर फोन आया तो पहले तल पर रखी मोबाइल लेकर उनका लड़का कमरे में गया तो घटना की जानकारी हुई। आनन-फानन परिवार के लोग राजेश को लेकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

राजेश के इस कदम से परिवार के लोग हैरान हैं। वहीं, घटना स्थल पर पहुंचे मृतक के एक रिश्तेदार ने आरोप लगाया कि मेरे जीजा ने सुबह फोन करके डेढ़ लाख रुपये की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि ये पैसा किसी को देना है। यदि नहीं देंगे तो वह मेरा बहुत बुरा हाल कर देगा। इसके बाद आत्महत्या की सूचना मिली। इस संबंध में उन्होंने थाने में तहरीर भी दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्र का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। विवेचना में जो भी सच्चाई सामने आएगी, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed