{"_id":"612b98258ebc3ea75637182f","slug":"jaunpur-teenager-suicide-case-main-accused-arrested-of-25-thousand-reward-teen-girl-accused-him-in-suicide-note","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर किशोरी आत्महत्या मामला: 25 हजार का इनामी मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मृतका ने सुसाइड नोट में लिखा था- इसने मेरे साथ बहुत गलत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर किशोरी आत्महत्या मामला: 25 हजार का इनामी मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मृतका ने सुसाइड नोट में लिखा था- इसने मेरे साथ बहुत गलत किया
Sun, 29 Aug 2021 07:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 29 Aug 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में किशोरी के साथ छेड़खानी के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
विज्ञापन
जौनपुर जिले के सुरेरी थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी से तंग आकर किशोरी ने बुधवार को अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसने सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए गांव के दूसरे समुदाय के युवक को जिम्मेदार ठहराया था। उसने लिखा कि था उसने मेरे साथ बहुत गलत किया है।
विज्ञापन
उसने अपने पिता को भी लिखा था कि आरोपी को कभी माफ नहीं करना। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि मुख्य आरोपी फरार चल रहा था। एसपी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
सीओ मड़ियाहूं एसपी उपाध्याय ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि छेड़खानी का मुख्य आरोपी इनामी रुस्तम अली भागने की फिराक में नईगंज तिराहे पर किसी वाहन का इंतजार कर रहा है। थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।