फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur Students made aware of road safety by making Rangoli

जौनपुर: विद्यार्थियों ने रंगोली बनाकर सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Tue, 16 Feb 2021 05:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 05:52 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur Students made aware of road safety by making Rangoli
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जौनपुर के नौपेड़वा स्थित राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में मंगलवार को चित्रकला, पोस्टर, रंगोली, लेखन, क्विज आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने यातायात नियमों का पालन करने सहित सड़क दुर्घटनाओं से बचाव व सुरक्षा आदि से संबंधित चित्रकला, पोस्टर, रंगोली बनायी।
विज्ञापन

कविता प्रतियोगिता में कक्षा 10 की छात्रा इरम ने प्रथम, शिवाश्मी यादव ने द्वितीय व मुस्कान जायसवाल तृतीय स्थान पर रहीं। स्लोगन में आंचल गुप्ता को प्रथम, हर्षित जायसवाल द्वितीय व सुमित मौर्या को तृतीय स्थान मिला। निबंध में स्वाती तिवारी प्रथम, इंजमाम अहमद द्वितीय, प्रियांशु यादव तृतीय रहे। सामान्य ज्ञान में आशीष गुप्ता प्रथम, रिसिखा यादव द्वितीय और दिशा मौर्या तृतीय रहीं। पोस्टर में मुस्कान निशा प्रथम, सामिया शेख द्वितीय व राखी खरवार तृतीय स्थान पर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 10 के अलग-अलग ग्रुप के मोहम्मद आकिब, राज यादव, साहिल, शिवम व रियांशु ने प्रथम, शिवांश, अंकितराज, उत्कर्ष यादव तथा आकाश शर्मा ने द्वितीय और मुस्कान गुप्ता, शिंवागी, साक्षी वर्मा, अनामिका व अंशु ने तृतीय स्थान प्राप्त की। आयोजन विद्यालय के निदेशक पारुल जायसवाल के निर्देशन में हुआ। इस दौरान प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान अशोक जायसवाल, अमरनाथ यादव, गिरिजाशंकर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed