{"_id":"ab976e3bda48b98d933a6e310d4d95ea","slug":"jaunpur-shahganj-pipal-tree-fell-on-the-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर गिरा पीपल का पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर गिरा पीपल का पेड़
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
Updated Thu, 05 Mar 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के खानपुर और सिद्दीकपुर गांव की सीमा पर स्थित पीपल का विशाल पेड़ बुधवार को अचानक जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर गिर पड़ा।
पचास साल से अधिक पुराना विशाल पेड़ बीच सड़क पर गिरने से जौनपुर-शाहगंज मार्ग जाम हो गया। दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। एसडीएम सदर ज्ञानेंद्र सिंह भी जाम में फंस गए।
रास्ता बदलकर उन्हें जाना पड़ा। वन विभाग की टीम सवा घंटे बाद मौके पर पहुंची और तीन घंटे बाद पेड़ को सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया गया।
खानपुर गांव के पास करीब पचास साल पुराना पीपल का विशाल पेड़ था। पेड़ के बगल से ही पानी निकासी के लिए नाली बनी है। पीपल के पेड़ की जड़ के पास आए दिन पानी लगा होने के कारण उसकी जड़ें सड़ गईं थीं।
बुधवार को दोपहर करीब दो बजे मामूली हवा के बीच अचानक पेड़ सड़क की ओर गिर पड़ा। संयोग ही था कि उस वक्त सड़क खाली थी और आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
पेड़ सड़क पर गिरते ही जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर यातायात ठप हो गया। दोनों तरफ सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। एसडीएम सदर ज्ञानेंद्र सिंह भी इसी जाम में फंस गए।
वह सरायख्वाजा थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे। आखिरकार एसडीएम को ककोरगहना से रास्ता बदलकर कोठवार गांव से होकर जाना पड़ा।
उन्होंने ही सड़क पर पेड़ गिरने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ की डालियां काट कर सड़क साफ किया। तीन घंटे बाद करीब पांच बजे यातायात बहाल हो सका।