फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur road accident two youths injured in four wheeler accident one dead

Jaunpur News: पैदल जा रहे दो लोगों को चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत; दूसरा गंभीर

Wed, 22 Jan 2025 10:58 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 22 Jan 2025 10:58 AM IST
सार

जौनपुर जिले के शाहगंज क्षेत्र के बड़ागांव में दो लोगों को चार पहिया वाहन ने टक्कर मारी, जिससे दोनों घायल हो गए। वहीं अस्पताल में पहुंचने पर एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया। 

विज्ञापन
Jaunpur road accident two youths injured in four wheeler accident one dead
मृतक की फाइल फोटो व अस्पताल के बाहर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के शाहगंज क्षेत्र के बड़ागांव में बुधवार की सुबह शौच के लिए पैदल जा रहे दो लोगों को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान एक युवक को मृत घोषित कर दिया। घायल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

विज्ञापन

 
यह है पूरा मामला
बरेली जनपद के भमौरा थाना क्षेत्र के लहर बल्लियां निवासी अनिल कुमार (30) पुत्र मोहन लाल क्षेत्र बड़ागांव में अन्य साथियों के साथ किराये के मकान में रहकर ठेले पर मिठाई बेचकर परिवार का भरण पोषण करता था। वहीं उक्त गांव में अपने ननिहाल में रहकर मोटर मेकैनिक का काम करने वाला सरपतहां थाना क्षेत्र के सदरुद्दीनपुर खमपुर गांव निवासी शिवशंकर बिंद (22) पुत्र राम सिजोर भी उनके साथ में रहता था। 
विज्ञापन


बुधवार की सुबह दोनों एक साथ शौच के लिए पैदल सड़क के किनारे जा रहे थे। जैसे ही बडागांव स्थिति युनियन बैंक के समीप दोनों पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान अनिल कुमार को मृत घोषित कर दिया। 

शिवशंकर की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक लिखा-पढ़ी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों मे कोहराम मच गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed