फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur ranked second in the state in new enrollment, 113.77 percent enrollment

नवीन नामांकन में जौनपुर को सूबे में दूसरे स्थान, 113.77 प्रतिशत नामांकन

Tue, 31 May 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Jaunpur ranked second in the state in new enrollment, 113.77 percent enrollment
शैक्षिक सत्र 2022-23 में स्कूल चलो अभियान के तहत नवीन नामांकन के लक्ष्य को पूरा कर जिले ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। डीएम के निर्देशन में विभाग की ओर से चलाए गए पंजीकरण अभियान में बीएसए के साथ विभाग के अन्य अधिकारियों ने घर-घर पहुंचने के साथ ही ईंट भट्टा पर काम करने वाले मजदूरों के साथ ही गरीब बस्तियों में पहुंच कर नवीन नामांकन के लिए सभी को प्रेरित किया। जिसका नतीजा रहा कि परिषदीय विद्यालय 107891 नए छात्रों का नामांकन हो किया गया है। विभागीय अधिकारी, शिक्षक और अभिभावकों की पहल से लक्ष्य को पूरा करना संभव हो सका और प्रदेश में दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से 2 से 30 अप्रैल तक चलाए गए नामांकन अभियान के तहत जिले को 94813 छात्रों का नामांकन करने का लक्ष्य दिया गया था। 30 अप्रैल तक चलाए गए अभियान के तहत जिले में कुल 107891 नवीन छात्रों का नामांकन किया गया। जो लक्ष्य का 113.77 प्रतिशत है। शै क्षिक सत्र 2022-23 के नवीन नामांकन के लिए मिले लक्ष्य को पूरा करने के साथ ही जौनपुर को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। जिले मे छात्रों की संख्या करीब 4.50 लाख पहुंच गई है।
विज्ञापन

कक्षा एक से पांच तक के कुल 1930 विद्यालयों में 255858 छात्र पंजीकृत हैं। इसी प्रकार कक्षा 6 से 8 तक विद्यालयों में कुल 48509 छात्र पंजीकृत हैं। जबकि कक्षा एक से 8 तक के विद्यालयों (कंपोजिट विद्यालय) में छात्रों की 146212 है। 20 मई के बाद स्कूलों में ग्रीष्म कालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। छात्र संख्या बढ़ाने के लिए विभाग आगे भी अभियान चलाने की कार्य योजना तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed