फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur Police reached after the dispute, accused of beating the victim, villagers reached the police station

Jaunpur: विवाद के बाद पहुंची पुलिस पर पीड़ित को ही पीटने का आरोप, आधी रात को थाने पहुंचे ग्रामीण

Sun, 09 Jul 2023 01:04 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 09 Jul 2023 01:04 PM IST
सार

ग्रामीणों के अनुसार, पानी पूरी यानी गोलगप्पा खाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था।  वहां एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस पर पीड़ित पक्ष ने पिटाई करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Jaunpur Police reached after the dispute, accused of beating the victim, villagers reached the police station
विवाद के बाद पहुंची पुलिस पर पीटने का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेवढ़िया थाना क्षेत्र के भवानीगंज बाजार में शनिवार की शाम को हुए विवाद के बाद पहुंची पुलिस पर पीड़ित को ही पीटने का आरोप लगा है। करीब 20 की संख्या में ग्रामीण आधी रात को नेवढि़या थाने पहुंच गए। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी किए। एक सिपाही पर अनावश्यक रूप से पीटने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Azamgarh Route Diversion: घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये रूट चार्ट, नहीं तो होगी परेशानी, सावन के चलते बदलाव
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, पानी पूरी यानी गोलगप्पा खाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था।  वहां एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस पर पीड़ित पक्ष ने पिटाई करने का आरोप लगाया। भवानीगंज निवासी दुकानदार संजय जायसवाल का आरोप है कि जमालपुर(भरौटी) गांव के कुछ युवकों ने शनिवार देर शाम बिना किसी बात के मुझे और बेटे आर्यन को मारा पीटा। मारपीट की सूचना पर दोनों पक्षों से सैकड़ो लोग आमने सामने हो गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए भीड़ को खदेड़ा और दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। उधर, रात में थाने पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस ने बिना कुछ पूछे ही लाठी चलाना शुरू कर दिया। इससे कई लोगों को चोट लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed