फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur police encounter Robber history-sheeter Santosh shot and injured

Jaunpur Crime: पुलिस को देख बदमाश ने चलाई गोली, जवाबी कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर घायल; दर्ज हैं कई मुकदमे

Mon, 16 Dec 2024 11:04 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 16 Dec 2024 11:04 AM IST
सार

जौनपुर जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश गिरफ्तार किया गया। पुलिस की कार्रवाई में उसे गोली लगी है। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Jaunpur police encounter Robber history-sheeter Santosh shot and injured
अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के इटहरा तिराहे पर चेकिंग के दौरान बीती रात रामनगर में पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से पुलिस ने एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस के साथ ही एक चोरी की बाइक बरामद की है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र मय हमराह रात में चोरी व संगीन अपराध रोकने के दृष्टिगत इटहरा तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच जनपद प्रतापगढ़ की तरफ से एक व्यक्ति बाइक से तेजी से आ रहा था। पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो संदिग्ध व्यक्ति जौनपुर की तरफ तेजी से भागा।  
विज्ञापन


इस बीच थानाध्यक्ष द्वारा आसपास के थानों से घेरा बंदी कराई गई। सूचना पर कोतवाल मछलीशहर त्रिवेणी सिंह व थानाध्यक्ष पवांरा प्रियंका सिंह मय हमराह थाने से रवाना हुए। बदमाश ने रामनगर बेलवार रोड पर पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। जबावी कार्रवाई में थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र व कोतवाल मछलीशहर मय टीम सुरक्षार्थ फायर किया। जिसमें आरोपी को गोली लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश पर दर्ज हैं कई मुकदमे

पुलिस की पूछताछ में घायल बदमाश की पहचान संतोष उर्फ प्रतीक उपाध्याय पुत्र देवमणि उर्फ मटरु निवासी ग्राम अल्लैया सतहरना, थाना सुजानगंज, जनपद जौनपुर के रूप में हुई। मौके पर बदमाश के पास से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस .315 बोर व चोरी की एक बाइक बरामद हुई। मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। 

इस संबंध मे थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि बदमाश पर कई मुकदमे दर्ज हैं। यह शातिर किस्म का अपराधी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र थाना मुंगरा बादशाहपुर, त्रिवेणी सिंह थानाध्यक्ष मछलीशहर, प्रियंका सिंह थानाध्यक्ष पवारा, थाना मुंगरा बादशाहपुर के वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविंद यादव, उपनिरीक्षक गंगा सागर मिश्र, उपनिरीक्षक सुरेंद्र प्रताप तिवारी, हेड कॉस्टेबल अरुण यादव, कांस्टेबल पंकज मिश्रा व कांस्टेबल संदीप यादव शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed