फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur: Patients are not getting, medicines burnt in hospital

जौनपुर: मरीजों को मिल नहीं रही, अस्पताल में फूंक दी दवाइयां

Thu, 11 Feb 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur: Patients are not getting, medicines burnt in hospital
फराबाद के नेहरूनगर सीएचसी पर जलाई गई दवा। सवांद - फोटो : JAUNPUR
जफराबाद। स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मरीज अस्पतालों में दवा के लिए भटक रहे हैं, वहीं नेहरुनगर सीएचसी में बृहस्पतिवार को हजारों रुपये की उपयोगी दवा गुपचुप ढंग से फूंक दी गई। आग बुझाकर कुछ लोगों ने दवा के पत्ते उठाए तो उसकी वैधता तिथि 2022 लिखी थी। मामला उजागर होने पर विभाग में खलबली मच गई है। सीएमओ ने जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सिरकोनी ब्लॉक की नेहरुनगर सीएचसी पर बृहस्पतिवार को कुछ कर्मचारी पुराने सामान जला रहे थे। लोगों ने पहले तो सोचा कि कबाड़ जलाया जा रहा है, मगर पास पहुंचे तो उसमें दवा थी। आग बुझाकर दवा के पत्तों को उठाया तो उस पर लेवोनोर्गेस्ट्रेल (हार्मोनल दवा) अंकित था। इसकी उपयोग वैधता तिथि अक्तूबर 2022 लिखी थी। इसकी सूचना अधीक्षक समेत उच्चाधिकारियों को दी गई। इस बावत प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज कुमार का कहना था कि दोपहर में आवश्यक कार्य से बाहर गए थे। इस घटना की जानकारी नहीं है। अगर किसी कर्मचारी ने ऐसा किया है तो उस पर कार्रवाई होगी। वहीं, सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि मामला गंभीर है। प्रकरण की जांच कराई जाएगी। दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed