{"_id":"6870e3839f87ae363a0813bf","slug":"jaunpur-news-of-100-year-old-mango-tree-fell-on-jaunpur-raebareli-road-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: जौनपुर रायबरेली हाईवे पर गिरा 100 साल पुराना आम का पेड़, हाईटेंशन तार खंभे सहित टूटकर गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: जौनपुर रायबरेली हाईवे पर गिरा 100 साल पुराना आम का पेड़, हाईटेंशन तार खंभे सहित टूटकर गिरा
Fri, 11 Jul 2025 03:42 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 11 Jul 2025 03:42 PM IST
सार
Jaunpur News: जौनपुर रायबरेली मार्ग पर 100 साल पुराना आम का पेड़ गिरा तो बिजली के तार के साथ खंभा भी टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
100 साल पुराना पेड़ गिरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर रायबरेली राजमार्ग पर भरतपुर मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह अचानक 100 साल पुराना आम का पेड़ गिर पड़ा। उसकी डालियां सड़क को पूरी तरह ढक लीं, जिससे हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। उसकी चपेट में आने से एक हजार वोल्टेज हाईटेंशन बिजली का तार व खम्भा टूट कर जमीन पर गिर गया। जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई।
विज्ञापन
घटना के प्रत्यक्षदर्शी सिकरारा बाजार व्यवसायी देवेंद्र कुमार बताते हैं कि वे घटना स्थल से 50 मीटर दूर अपनी दूकान के सामने खड़े थे। सुबह लगभग 7.30 बजे तेज आवाज सुनकर वह सन्न रहे गए। देखा तो आम का 100 साल पुराना पेड़ गिर गया था। उसकी जद में आने से बगल से गुजर रहा हाईटेंशन बिजली का तार खंभे सहित टूट कर जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन
भीषण हादसा टल गया
घटना के बाद भरतपुर निवासी राम जियावन गौड़ के घर छोटे बच्चे पढ़ने जा रहे थे। इस दौरान जमीन पर गिरा बिजली का तार उनके शरीर में लिपट गया। संयोग अच्छा था कि पावर हाउस से बिजली की आपूर्ति बंद थी। अन्यथा भीषण हादसा हो जाता।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Azamgarh News: सिपाही ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, थाना परिसर में ही उठाया खौफनाक कदम
आधे घंटे बाद पीएनसी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पेड़ की डालियों को काटकर एक तरफ का रास्ता खाली करवा दिया, जिससे मार्ग पर आवागमन शुरू हो गया।