{"_id":"5fe75da18ebc3e3ba3555525","slug":"jaunpur-in-up-refused-to-marry-after-seeing-a-drunken-groom","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नशे में चूर दूल्हे को देख दुल्हन ने शादी से किया इंकार, घरातियों ने दूल्हे समेत बरात को बनाया बंधक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नशे में चूर दूल्हे को देख दुल्हन ने शादी से किया इंकार, घरातियों ने दूल्हे समेत बरात को बनाया बंधक
Sat, 26 Dec 2020 09:29 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 26 Dec 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयमाल के लिए स्टेज पर खड़े दूल्हे को नशे में झूमता देख दुल्हन ने वरमाला पहनाने से इंकार कर दिया। काफी मान-मनौवल के बाद भी वह राजी नहीं हुई। घरातियों ने दूल्हा समेत बरात को बंधक बना लिया। पुलिस की मौजूदगी में घंटों पंचायत के बाद बिन दुल्हन के ही बरात लौटनी पड़ी। मामला जौनपुर जिले के बरसठी क्षेत्र के रामपुर दुर्गा गांव का है।
विज्ञापन
गांव के महेंद्र कुमार कश्यप की पुत्री पूजा की शादी नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सीतम सराय गांव निवासी कृष्णकांत कश्यप से तय थी। शुक्रवार को निर्धारित तिथि पर बरात पहुंची। लड़की पक्ष ने बरातियों की खूब आवाभगत की। स्वागत सत्कार के बाद बरात निकलनी शुरू हुई तो दूल्हा और साथ आए बरातियों ने जमकर मदिरापान किया। लिहाजा बरात दरवाजे पर पहुंचने तक कई बराती नशे में चूर हो गए थे।
विज्ञापन
द्वारचार के बाद जैसे-तैसे दूल्हा जयमाल के लिए स्टेज पर पहुंचा। स्टेज पर भी वह लगातार झूमते हुए ऊल-जूलूल हरकतें करता रहा। इसकी खबर जब दुल्हन को मिली तो उसने शादी से इंकार कर दिया। परिवार और शादी में आए नाते-रिश्तेदारों ने पहले तो समझाने की कोशिश की, लेकिन जब दुल्हन ने फैसला नहीं बदला तो दूल्हा समेत बरातियों को बंधक बनाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 नंबर की टीम ने दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता कराया। दुल्हन के लिए लाए गए आभूषण, कपड़ा आदि छोड़कर घराती वापस लौटे।
विज्ञापन