फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur Groom Murder Case Solved Three Criminals Arrested in Police Encounter

दूल्हा हत्याकांड: सात दोस्तों ने रची थी साजिश, बरात लेकर जाते समय गोलियों से भूना था; मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार

Mon, 04 May 2026 08:54 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 04 May 2026 08:54 PM IST
सार

Jaunpur News: जौनपुर जिले में दूल्हे की हत्या में तीन नहीं, सात दोस्तों ने हत्या की साजिश रची थी। हत्या के तीन आरोपियों को अलग-अलग पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
Jaunpur Groom Murder Case Solved Three Criminals Arrested in Police Encounter
पुलिस के गिरफ्त में सभी आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के बडऊर गांव में दूल्हे आजाद बिंद (25) की हत्या की साजिश तीन नहीं बल्कि सात दोस्तों ने मिलकर रची थी। यह तथ्य पुलिस की जांच में सामने आया है। दूसरी तरफ, रविवार की देर रात दो अलग-अलग मुठभेड़ में दूल्हे की हत्या की साजिश से जुड़े तीन आरोपियों कुशल मिश्रा, अनितेश मिश्रा और विकास यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों के पैर में गोली लगी है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
एएसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि आजाद बिंद की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस की पांच टीमें लगाई गई हैं। जांच के दौरान मिले तकनीकी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से पता चला कि नामजद प्रदीप बिंद, रवि यादव और भोले राजभर के साथ ही कुशल मिश्रा, अनितेश मिश्रा, आयुष यादव और विकास यादव भी साजिश का हिस्सा थे। पुख्ता साक्ष्य मिलने के बाद आरोपियों के नाम प्राथमिकी में शामिल किए गए। 

विज्ञापन

ऐसे हुई बदमाशों की गिरफ्तारी

रविवार रात खेतासराय और सरायख्वाजा थाने की पुलिस की संयुक्त टीम सोंगर भट्ठे के पास वाहनों की जांच कर रही थी तभी बाइक सवार कुशल मिश्रा और अनितेश मिश्रा वहां पहुंचे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन वे फायरिंग करते हुए भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली दोनों के पैर में लगी, जिसके बाद दोनों जमीन पर गिर पड़े। पुलिस टीम ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। 

इसे भी पढ़ें; बलिया में मौसम का कहर: आंधी से गिरी झोपड़ी की दीवार, मलबे में दबकर किशोरी की हुई मौत; पसरा मातम

इसी तरह बदलापुर और खुटहन थाने की पुलिस ने शेख अशरफपुर के पास मुठभेड़ में तीसरे साजिशकर्ता विकास यादव को गिरफ्तार किया है। विकास के पैर में भी गोली लगी है। चौथे साजिशकर्ता आयुष यादव की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

आरोपियों के खिलाफ पहले से मामले दर्ज, दो मोटरसाइकिल, पिस्टल बरामद

गिरफ्तार कुशल मिश्रा पर जिले के अलग-अलग थानों में पांच मामले दर्ज हैं। अनितेश पर चार और विकास पर तीन मामले पहले से ही चल रहे हैं। पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल, दो तमंचे, गोली और दो मोटरसाइकिल बरामद की है।

विधायक रागिनी सोनकर व पूर्व शैलेंद्र यादव ललई ने भी जताया शोक
आजाद बिंद की हत्या के बाद शोक संवेदना जताने के लिए सोमवार को मछलीशहर से सपा की विधायक रागिनी सोनकर और पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई बडऊर गांव पहुंचे। परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की। साथ ही घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रखी। सपा विधायक ने कहा कि जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाली भाजपा सरकार में दलितों और पिछड़ों की हत्याएं हो रही हैं।  
विज्ञापन

नवंबर में हत्या की योजना बनी, अब मारी गई गोली

पुलिस की जांच से पता चला कि आजाद बिंद की हत्या की साजिश नवंबर 2025 में रची गई थी लेकिन गोली मारकर अब हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पहले गुरैनी बाजार में हत्या का जाल बिछाया था लेकिन पुलिस की मौजूदगी के कारण वे पीछे हट गए। शादी की रात पुलिस की सक्रियता देख आरोपियों ने अपना प्लान बदला और मंदिर के पास सुनसान जगह पर वारदात को अंजाम दिया। मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गलत संगत और आपसी रंजिश ने उन्हें आरोपी बना दिया। पुलिस अब मुख्य आरोपी प्रदीप बिंद, उसके साथी रवि यादव और भोले राजभर की तलाश में जुटी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed