फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   jaunpur goods train accident: 700 employees vacated railway track after 18 hours now trains passing at a speed of 10

मालगाड़ी हादसा: 700 कर्मचारियों ने 18 घंटे बाद खाली किया रेलवे ट्रैक, अब 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गुजर रही ट्रेनें

Fri, 12 Nov 2021 09:34 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 12 Nov 2021 09:34 AM IST
विज्ञापन
jaunpur goods train accident: 700 employees vacated railway track after 18 hours now trains passing at a speed of 10
सुल्तानपुर वाराणसी पैसेंजर - फोटो : अमर उजाला।

सुल्तानपुर-वाराणसी रेल प्रखंड पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। श्रीकृष्ण नगर रेलवे स्टेशन से पूरब 500 मीटर दूर उदपुर घाटमपुर के पास दुर्घटना स्थल पर गुरुवार की रात 02:10 बजे ट्रैक खाली कर दिया गया। इसके लिए 700 कर्मचारी लगाए गए थे, जिन्होंने मशीनों की मदद से पटरी, बिजली के तार, टेलीफोन लाइन और पटरी के आसपास गिरी मालगाड़ी की 22 वैगन को हटा दिया।

विज्ञापन


इसके बाद श्रीकृष्ण नगर रेलवे स्टेशन के पास 10 की स्पीड में ट्रेनों को रवाना किया जा रहा है। पहली गाड़ी के तौर पर वाराणसी से सुल्तानपुर की ओर एक मालगाड़ी रात 03:16 बजे भेजी गई थी।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह करीब 07:54 बजे बड़ा हादसा हुआ था। उदपुर घाटमपुर के पास सुल्तानपुर से मुगलसराय जा रही 92 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से मालगाड़ी की 22 वैगन पलट गई थीं। मालगाड़ी के सभी वैगन खाली थे। हादसे के चलते जौनपुर-वाराणसी रेल मार्ग ठप हो गया थी। जगह-जगह ट्रेनें खड़ी करा दी गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुल्तानपुर-वाराणसी पैसेंजर रद्द कर दी गई थी, जबकि 16 ट्रेनों व कई मालगाड़ियों को फैजाबाद या प्रतापगढ़ रूट से भेजा गया। श्रीकृष्ण नगर रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर की सुबह बड़ा हादसा हुआ था। हालांकि इसके पीछे गलती किसकी है को लेकर अधिकारी-कर्मचारी पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं।

खुद महाप्रबंधक उत्तर रेलवे आशुतोष गंगल और लखनऊ मंडल के डीआरएम सुरेश कुमार सपरा कैंप कर रहे थे। दूसरी ओर हादसे के बाद आनन-फानन में रेलवे के आसपास के जिलों में तैनात सभी कर्मचारी बुला लिए गए थे। यह कर्मचारी सुबह नौ बजे से कार्य में जुटे थे, जो रात 02:10 बजे काम को पूरा किए।

इसके बाद उन्हें विशेष ट्रेन से भेजा गया। इनमें इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, टेलीफोन, इलेक्ट्रिकल तथा सीएनडब्ल्यू के कर्मचारी शामिल थे, जो मुगलसराय, लखनऊ, वाराणसी, सुल्तानपुर आदि जनपद से बुलाए गए थे। वहीं, जीएम और डीआरएम भी भोर में चले गए। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार यादव ने बताया कि उदयपुर घाटमपुर में 10 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से ट्रेनें चलाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed