फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur Fire News: Fire broke out in the shop due to short circuit, goods worth lakhs burnt to ashes, controll

Jaunpur Fire News: शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख, दो घंटे में काबू पाया गया

Tue, 11 Jul 2023 09:59 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 11 Jul 2023 09:59 AM IST
सार

मड़ियाहूं नगर के मोहल्ला गोला बाजार हाशमी गली में स्थित प्रकाश मौर्या का अभी हाल में ही नया नया प्रकाश कंपलेक्स दो तल में बना है। जिसमें अन्य किराएदारों की भी दुकाने हैं। दूसरे तल पर प्रकाश मौर्या की स्वयं मोबाइल की दुकान है। रोज की तरह सोमवार की रात दुकान बंद कर उसी मोहल्ले में स्थित घर चले गए।

विज्ञापन
Jaunpur Fire News: Fire broke out in the shop due to short circuit, goods worth lakhs burnt to ashes, controll
Jaunpur Fire News: शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख, दो घंटे में काबू पाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर में मड़ियाहूं नगर के गोला बाजार स्थित प्रकाश कांप्लेक्स में मंगलवार की भोर करीब तीन बजे मोबाइल की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi Weather Update: आधी रात बदला वाराणसी का मौसम, झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट, IMD का अलर्ट!
विज्ञापन

मड़ियाहूं नगर के मोहल्ला गोला बाजार हाशमी गली में स्थित प्रकाश मौर्या का अभी हाल में ही नया नया प्रकाश कंपलेक्स दो तल में बना है। जिसमें अन्य किराएदारों की भी दुकाने हैं। दूसरे तल पर प्रकाश मौर्या की स्वयं मोबाइल की दुकान है। रोज की तरह सोमवार की रात दुकान बंद कर उसी मोहल्ले में स्थित घर चले गए। भोर में लगभग तीन बजे मोहल्ले वालों ने धुआं निकलता देख शोर मचाने लगे। आग लगने की सूचना पर लोगों ने प्रकाश बताया। वह भी मौके पर पहुंच कर सूचना मड़ियाहूं पुलिस व फायर सर्विस को दिए। मौके पर फायर सर्विस की 2 गाड़ियां पहुंचकर लगभग दो घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाए। दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इस संबंध में दुकान मालिक प्रकाश मौर्या से नुकसान के बारे में पूछा गया तो वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थे, लेकिन बाजार के लोगों न बताया कि दुकान बड़ी थी इस लिए 20 लाख से अधिक का सामान रहा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed