फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur corona positive update

जौनपुरः रिटायर्ड स्वास्थकर्मी, पत्नी और बच्चों समेत 14 को कोरोना

Sat, 21 Nov 2020 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur corona positive update
जौनपुर। रिटायर्ड स्वास्थ कर्मी, पत्नी और दो बच्चों समेत कोरोना के 14 नए पॉजिटिव केस शनिवार को मिले हैं। नए मरीजों में दो शहरी क्षेत्र के हैं। इनमें से 13 मरीज को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की कुल संख्या 6088 हो गई है। इसमें 90 की मौत हुई है, जबकि 5856 स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

सिकरारा के खानापट्टी गांव निवासी रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी (60) के पुत्र (24) को कुछ दिन पहले सर्दी-खांसी हुई। शुरुआत में स्थानीय स्तर पर उपचार कराया। राहत न मिलने पर जांच कराई तो रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। बहन (27), मां (55) और पिता भी कोरोना से संक्रमित पाए गए। इसी गांव के एक अन्य बुजुर्ग (70) की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। इनके अलावा शहर के ओलंदगंज निवासी अधेड़ (48) व अहमद खां मंडी निवासी युवक (32), मछलीशहर के कोटवा निवासी वृद्ध (60), रामनगर के गोपालापुर निवासी युवक (26) भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। उधर, सीएचसी मछलीशहर की टीम ने डॉ. बीएल यादव के नेतृत्व में शनिवार को अमाई गांव में कैंप लगाकर 45 लोगों की एंटीजन किट से जांच की। सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को 1848 सैंपल की रिपोर्ट आई, जिसमें 14 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पहले के 20 मरीज ठीक हुए। विभिन्न कैंपों में 1954 सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed