फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur Conscious about cleanliness and water conservation in NSS rally, volunteers volunteered to clean slums

जौनपुर: एनएसएस रैली में स्वच्छता व जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक, स्वयं सेवकों ने मलीन बस्तियों की सफाई की

Wed, 10 Feb 2021 07:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 07:29 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur Conscious about cleanliness and water conservation in NSS rally, volunteers volunteered to clean slums
सुजानगंज के राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली।संव? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर जिले के विभिन्न विद्यालयों में बुधवार को एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वय सेवकों ने रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता सहित बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। साथ ही मलीन बस्तियों की सफाई की।
विज्ञापन

सुजानगंज: क्षेत्र के राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस के स्वय सेवकों व सेविकाओं ने रैली निकाल कर सीएचसी सुजानगंज और गौरीशंकर धाम की सफाई किए। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। डॉ. जितेंद्र चौबे, डॉ. त्रिपुरारी शंकर तिवारी मौजूद रहे। बक्शा: क्षेत्र के चुरावनपुर गांव स्थित मां गुजराती पीजी कालेज का एनएसएस के तहत चल रहे सात दिवसीय शिविर के छठवें दिन बुधवार को स्वयं सेवकों व सेविकाओं ने गोपालापुर गांव की सफाई की। साथ ही लोगों को स्वच्छता, पर्यावरण व जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार दूबे, कार्यक्रम अधिकारी इंद्रकुमार सिंह, डॉ. रविभूषण पांडेय, केशरी प्रसाद, इंद्रभान यादव, विजय बहादुर पाल, प्रबंधक सूर्यप्रकाश बबलू मौजूद रहे। निगोह: बरसठी क्षेत्र के श्रीमती जानकी रामपाल पीजी कालेज भन्नौर में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के पांचवें दिन रैली निकाल कर और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता, पर्यावरण व जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। रैली को निवर्तमान ग्राम प्रधान कमलेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. माधवी पांडेय, प्रबंधक नरसिंह बहादुर सिंह, प्राचार्य रमेशचंद्र, सर्वेश सिंह, हेमंत सिंह, जयजीत मौर्य, रमेश विश्वकर्मा, राकेश सिंह, भानुप्रताप सिंह, प्रधानाचार्य अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिविर से मिलता है जीने का सलीका: डॉ. राकेश
सिकरारा। प्रतापगंज स्थित जीबी पंत पीजी कालेज पर चल रहे पांच दिवसीय रोवर्स रेंजर्स शिविर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता डॉ. राकेश मिश्रा मंगला ने कहा कि शिविर जीवन से हमें जीने का सलीका, अनुशासन सेवा भाव व संस्कार की सीख मिलती है। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत सेवानिवृत्त शिक्षक लल्लन उपाध्याय रहे। इस मौके पर रोवर्स प्रभारी डॉ. संतोष यादव, रेंजर्स प्रभारी विभा उपाध्याय, डीटीसी आफसा तरन्नुम, डॉ. सुभाष वर्मा, डॉ. गौतम आनंद सिंह, डॉ. लक्ष्मी देवी गुप्ता, डॉ. राजेंद्र उपाध्याय, डॉ. चंद्रशेखर सिंह, डॉ. समीर दूबे, डॉ. राजेश बरनवाल आदि मौजूद रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed