फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur Accident News Car collides with DCM while overtaking many people injured

Jaunpur Accident: हाईवे पर हादसा... ओवरटेक करते समय डीसीएम से कार की भिड़ंत, महाकुंभ जा रहे चार श्रद्धालु घायल

Tue, 25 Feb 2025 10:14 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 25 Feb 2025 10:14 AM IST
सार

जौनपुर- आजमगढ़ हाईवे पर महाकुंभ जा रही एक कार हादसे का शिकार हो गई। ओवरटेक के चक्कर में डीसीएम से कार की टक्कर हुई। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Jaunpur Accident News Car collides with DCM while overtaking many people injured
Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर- आजमगढ़ हाईवे स्थित गौराबादशाहपुर बाईपास मार्ग पर वाहन को ओवरटेक करते समय कार की टक्कर हो गई। जिससे कार में सवार चार तीर्थयात्री घायल हो गए। एक की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


ये है मामला
जनपद महाराजगंज के थाना कोथवारा क्षेत्र के बगही गांव निवासी मंदीप अपने परिवार के तीन सदस्यों को साथ लेकर कार से आजमगढ़ होते हुए प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए आ रहा था। रात 12:30 बजे कार जैसे ही जौनपुर- आजमगढ़ हाईवे स्थित गौराबादशाहपुर बाईपास मार्ग के लीलहा मोड़ के पास पहुंची तभी विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात डीसीएम से ओवरटेक करते समय कार की टक्कर हो गई। 
विज्ञापन


टक्कर लगते ही चीख पुकार मच गई। कार में सवार संजय यादव (24) सरोजा देवी (29) संगीता (25) एवं कार चालक मंदीप कुमार (28) घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंच मौके पर गए। ग्रामीणों की सूचना पर खुद थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर फूलचंद पांडेय फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने 108 एंबुलेंस से चारों घायलों को सीएचसी चोरसंड भिजवाया। जहां के चिकित्सकों ने घायलों की हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चारों घायलों को भर्ती कर इलाज चल रहा। वहीं सरोजा देवी की हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, अज्ञात डीसीएम चालक दुर्घटना के बाद फरार हो गया।


थाना प्रभारी फूलचंद पांडेय ने बताया कि घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। जिला अस्पताल में चारों का इलाज चल रहा है। जिसमें एक महिला तीर्थयात्री की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed