फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur accident Girl going to coaching crushed to death by pickup, villagers caught the driver

Jaunpur accident: पिकअप से कुचलकर कोचिंग जा रही छात्रा की मौत, ग्रामीणों ने चालक को पकड़ा

Wed, 07 Dec 2022 06:06 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 07 Dec 2022 06:06 PM IST
सार

वंशिका विश्वकर्मा (17) पुत्री धनंजय विश्वकर्मा नगर के एक कोचिंग से पढ़कर साइकिल से अकबरपुर गांव अपने घर जा रही थी। स्टेशन रोड के पास जब वह पहुंची तो पीछे से तेज गति से जा रही पिकअप ने टक्कर मार दिया। इस घटना में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Jaunpur accident Girl going to coaching crushed to death by pickup, villagers caught the driver
छात्रा की पिकअप के धक्के से मौत के बाद घटना स्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर में केराकत कोतवाली क्षेत्र के सरायबीरू रेलवे स्टेशन रोड पर बुधवार को कोचिंग से पढ़कर घर जा रही छात्रा की पिकअप के पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने पिकअप चालक को पकड़कर लिया। पुलिस ने पिकअप को भी कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन

वंशिका विश्वकर्मा (17) पुत्री धनंजय विश्वकर्मा नगर के एक कोचिंग से पढ़कर साइकिल से अकबरपुर गांव अपने घर जा रही थी। स्टेशन रोड के पास जब वह पहुंची तो पीछे से तेज गति से जा रही पिकअप ने टक्कर मार दिया। इस घटना में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, कुछ दूर जाने पर ग्रामीणों ने पिकअप को पकड़ लिया। घटना स्थल पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गयी। जाम की स्थिति बनने पर पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम हटवाया। प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed