फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jam on Jaunpur-Rae Bareli road, queues of trucks for 8 km

जौनपुर-रायबरेली मार्ग पर जाम, 8 किमी तक ट्रकों की लगी रही कतार

Tue, 15 Jun 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Jam on Jaunpur-Rae Bareli road, queues of trucks for 8 km
रायबरेली-जौनपुर राजमार्ग पर मंगलवार को नईगंज रेल फाटक से फतेहगंज के आगे करीब 8 किमी तक जाम लगा रहा। ट्रकों की लंबी लाइन के बीच जाम में फंसे लोग परेशान हुए।
विज्ञापन

नईगंज रेल फाटक पर फ्लाई ओवर नहीं होने और वाराणसी-सुल्तानपुर-लखनऊ रेल मार्ग पर ट्रेनों के आवागमन से फाटक दिन भर में 60 से अधिक बार बंद होता और खुलता है। क्रासिंग पर पहले यह जाम कभी-कभी होता था, अब लेकिन अक्सर जाम लग जाता है। वाराणसी-सुल्तानपुर फोर लेन मार्ग का निर्माण कार्य शुरू होने से परिवहन निगम की अधिकांश बसें, मालवाहक वाहनों, निजी गाड़ियों से यात्रा करने वाले यात्री इसी मार्ग से प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, प्रयागराज आते-जाते हैं। मंगलवार को भोर में करीब चार बजे से ही बड़े वाहनों की कतार लग गई। जाम में फंसे बाइक व कार सवार, रोडवेज की बसों के यात्री हर कोई प्रशासन को ही कोस रहा था। बाइक और कार सवार गांवों के रास्ते से होकर आ-जा रहे थे, जबकि ट्रकें और बसें जाम में फंसी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed