फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jalsakhi will check the purity of water

पानी की शुद्धता की जांच करेंगी जलसखी

Tue, 28 Jun 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Jalsakhi will check the purity of water
जौनपुर। पानी की शुद्धता की जांच अब गांवों में ही ‘जलसखी’ करेंगी। ग्राम पंचायतों में लोगों को प्रदूषित जल से बचाने के लिए जिले में प्रत्येक गांव में पांच-पांच महिलाओं का चयन किया जा रहा है। चयनित जल सखियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके बाद उन्हें किट उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे वह पानी की जांच कर विभाग को रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन

जिले के 1740 गांवों में लोगों को प्रदूषित जल से बचाने के लिए प्रति ग्रामपंचायत से पांच-पांच महिलाओं का चयन किया जा रहा है। इसके बाद ब्लॉकवार चयनित जल सखियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उसके बाद पानी की शुद्धता जांच के लिए उन्हें किट उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे वह शुद्ध और अशुद्ध पानी की जांचकर रिपोर्ट सौपेंगी। इसमें जल निगम की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी से हर घर नल से शुद्ध जल पहुंचने का लक्ष्य है। नलों से टपकने वाले जल की शुद्धता कितनी है, यह किसी को पता नहीं चल पा रहा था। अब शासन ने जांच की योजना बनाई है। इसमें पानी की टंकी से आपूर्ति के अलावा हैंडपंप, कुआं आदि पानी के स्रोतों की भी जांच होगी। जांच करने के बाद जलसखियों को रिपोर्ट ऑनलाइन पोर्टल पर तत्काल भरना होगा।
विज्ञापन

एक जांच पर मिलेगा 20 रुपये
पानी की शुद्धता की जांच के लिए समूह की महिलाओं को लाभ होगा। किट जल निगम (ग्रामीण) की तरफ से उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे मुफ्त में जांच होगी। इसके बदले में समूह की महिला को एक जांच पर 20 रुपये मिलेगा। जांच रिपोर्ट पोर्टल पर डालते ही उनके खाते में 20 रुपये चला आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव-गांव पानी के शुद्धता की जांच होगी। इसके लिए प्रत्येक गांव से पांच-पांच महिलाओं का चयन किया जा रहा है। जिस हैंडपंप या स्त्रोत का पानी मानक के विपरीत मिलेगा, उसे पीने योग्य नहीं लिखा जाएगा। चयनित जल सखियों को ब्लॉकवार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। - राजेश कुमार गुप्ता, अधिशासी अभियंता जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed