फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ITBP jawan who came home on leave from duty died

Jaunpur News: ड्यूटी से छुट्टी पर घर आए आईटीबीपी के जवान की मौत

Sun, 15 Jun 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
ITBP jawan who came home on leave from duty died
सिंगरामऊ। स्थानीय बाजार निवासी आईटीबीपी जवान अवनीश कुमार सिंह (35) की हृदयाघात से मौत हो गई। अवनीश नोएडा में अपनी सेवाएं दे रहे थे। प्रयागराज से आई बटालियन ने उन्हें राजकीय सलामी के साथ अंतिम विदाई दी। विधायक बदलापुर रमेश मिश्र ने बताया कि अवनीश कुमार 2013 में आईटीबीपी में भर्ती हुए थे। अवनीश रविवार को छुट्टी पर घर आ रहे थे। घर से करीब दो सौ मीटर पहले ही अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। परिवार के लोगों ने उन्हें बदलापुर सीएचसी पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अवनीश प्रतापगढ़ जिले के डेरवा गांव के रहने वाले थे। उनका पूरा परिवार करीब पंद्रह वर्ष से सिंगरामऊ बाजार में ही किराये के मकान में रहता था। जवान की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। अवनीश तीन बहनों में अकेले भाई थे। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। उनके परिवार में माता पिता और तीन छोटी बहने हैं। बहनों के सर से भाई का साया छिन गया। प्रयागराज से इंस्पेक्टर बेनी राम के नेतृत्व में आयी बटालियन की टीम ने पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी। मौके पर सिंगरामऊ राजघराने के कुंवर जय सिंह, कुंवर मृगेंद्र सिंह शिवबाबा ने दुख जाहिर करते हुए परिजनों को ढाढ़स बधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed