फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   IT raid on pushpraj jain house kannauj deputy cm keshav prasad maurya taunts on akhilesh yadav press confrence in jaunpur

पुष्पराज जैन के घर छापा: अखिलेश यादव के बयान पर जौनपुर में डिप्टी सीएम बोले- चोर की दाढ़ी में तिनका

Fri, 31 Dec 2021 03:18 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 31 Dec 2021 03:18 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। भाजपा की जनविश्वास यात्रा में शामिल होने के लिए जौनपुर पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
IT raid on pushpraj jain house kannauj deputy cm keshav prasad maurya taunts on akhilesh yadav press confrence in jaunpur
जौनपुर पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इत्र कारोबारी पीयूष जैन के बाद अब आयकर विभाग की टीम समाजवादी पार्टी के एमएलसी पुष्पराज जैन के घर छापा मारा है। आयकर विभाग की इस कार्रवाई पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला बोला तो डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इसे चोर की दाढ़ी में तिनका बताया। भाजपा की जनविश्वास यात्रा में शामिल होने के लिए जौनपुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला।

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मैंने छापे के बार में  सुना नहीं है, लेकिन यदि आप कह रहे हैं तो मैं कह रहा हूं। समाजवादी पार्टी.. छापेमारी की किसी कार्रवाई पर अगर उनके मुंह से एक भी शब्द निकला तो चोर की दाढ़ी में तिनके जैसा है।
विज्ञापन


दाल में कुछ काला है
जांच एजेंसियां अगर  कार्रवाई नहीं करती तो गरीब के खजाने का छुपाया गया 280 करोड़ कैसे निकलता। सपा ने अपने शासनकाल में जो भ्रष्टाचार किया, उसका खुलासा हो रहा है। सपा इस तरह के कार्रवाई का स्वागत करने की बजाए कोई बयान दे रही है तो जरूर दाल में कुछ काला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया ने छापेमारी को लेकर कई और सवाल पूछे लेकिन केशव प्रसाद मौर्य ने जवाब नहीं दिया। दरअसल, अखिलेश यादव ने शुक्रवार को प्रेस कॉफ्रेंस  कर कहा था कि भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले से पता था कि समाजवादियों के यहां छापे पड़ेंगे। भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि नफरत की दुर्गंध फैलाने वाले सोहार्द की सुगंध कैसे पसंद करेंगे। 

जौनपुर में डिप्टी सीएम करेंगे रोड शो

 उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को गाजीपुर से वाराणसी के रास्ते जौनपुर आई भाजपा की जनविश्वास यात्रा के साथ रहेंगे। साथ ही शहर और मछलीशहर में रोडशो करेंगे। भाजपा की जनविश्वास यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नीलकंठ तिवारी, राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति, राष्ट्रीय मंत्री एवं सांसद कौशांबी विनोद सोनकर मौजूद रहेंगे। भाजपा की जनविश्वास यात्रा शुक्रवार को धर्मापुर के रास्ते पचहटियां के रास्ते शहर में प्रवेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed