फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   It is necessary to pass the map before building

Jaunpur News: भवन बनाने से पहले नक्शा पास कराना जरूरी

Wed, 24 May 2023 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
It is necessary to pass the map before building
विनियमित क्षेत्र में नक्शा पास कराने के लिए मास्टर प्लान कार्यालय सख्त हो गया है। बगैर नक्शा के घर व भवन बनाने वालों की खैर नहीं होगी। ऐसा करते हुए पाया गया तो मुकदमे के साथ जुर्माना भी लगेगा। इसके लिए मास्टर प्लान कार्यालय की तरफ से ऐसे घरों को चिन्हित करने के लिए जून माह में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इससे पहले अगर कोई नक्शा बनाने के लिए आवेदन करता है तो उसको कुछ हद तक राहत दी जाएगी। विनियमित क्षेत्र में करीब 24 हजार नक्शे पास हुए हैं। इसके अलावा दो हजार से अधिक नक्शे ऐसे हैं, जिनका नक्शा नहीं पास है। इनके द्वारा अवैध निर्माण करते हुए गलत भूमि का उपयोग करते हुए घरेलू व व्यावसायिक भवन बना लिए गए हैं। अवैध तरीके से भवन बनाने वाले दो हजार भवन स्वामियों को नोटिस भेजा गया है। इन लोगों ने ग्रीन लैंड व पार्क क्षेत्र में भवन बना रखा है। विनियमित क्षेत्र कार्यालय की आय में इजाफा करने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए एक जून से 31 जून तक विशेष अभियान चलाकर चोरी-छिपे बिना नक्शा के निर्माण करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पकड़े जाने पर सम्मन शुल्क के साथ विकास, श्रम शुल्क व विभागीय मुकदमा चलाया जाएगा। इससे आने वाली आय से शहर में सड़क मरम्मत, सुंदरीकरण से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण कार्य भी कराए जाएंगे। बिना नक्शा के भवन का निर्माण करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसमें कई को पूर्व में नोटिस दिया जा चुका है। पकड़े जाने पर मुकदमा दर्ज करते हुए जुर्माना भी वसूला जाएगा। -देवेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed