फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   It is mandatory to write name, mobile and Aadhaar number on auto and e-rickshaw

Jaunpur News: ऑटो और ई रिक्शा पर नाम, मोबाइल और आधार नंबर लिखवाना जरूरी

Sun, 29 Jun 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
It is mandatory to write name, mobile and Aadhaar number on auto and e-rickshaw
जौनपुर। शहरी क्षेत्र के साथ ही पूरे जनपद में अवैध ई रिक्शाओं का संचालन बंद कराने के साथ ही यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर नया परिवर्तन किया गया है। नए परिवर्तन के तहत सभी ई रिक्शा और ऑटो रिक्शा चालकों व स्वामियों को अपने अपने वाहनों पर अपना नाम, आधार नंबर और मोबाइल नंबर लिखना होगा। जिन वाहनों पर यह विवरण नहीं होगी, उनको सीज किया जायेगा। यातायात पुलिस ने खुद ई रिक्शा और ऑटो पर यह विवरण अंकित कराना शुरु कर दिया है। साथ ही सभी चालकों और स्वामियों को इसे अंकित कराने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। इसके बाद चेकिंग अभियान चलेगा। इसमें जिन वाहनों पर यह विवरण नहीं होगी, उनको सीज किया जायेगा। जौनपुर जिले में कुल 5278 ई रिक्शा और 1912 ऑटो रिक्शा पंजीकृत हैं। हालांकि चलते इनसे दोगुने संख्या में हैं। शहर में जाम न लगे इसे देखते हुए ई रिक्शा और ऑटो के लिए यातायात विभाग की ओर से 16 रूट तय किए गए हैं। लेकिन इसका भी कोई फायदा नहीं दिखता। ऐसे में जाम, महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने नया प्रयोग किया है। यातायात प्रभारी सुशील मिश्रा ने बताया कि नई एडवाइजरी में कहा गया है कि जनपद के सभी ई रिक्शा चालकों को अब अपने वाहनों पर नाम, आधार नंबर और मोबाइल नंबर लिखना होगा। इसके लिए यातायात पुलिस ने ई रिक्शा चालकों व स्वामियों को कहा है कि वो अपने वाहनों के दोनों साइडों के साथ ही पीछे, यानि तीन तरफ पीले या लाल रंग की पट्टिका बनाकर हिंदी में काले रंग से चालक का विवरण अंकित कराएंगे। यह पट्टिका 8 बाई 12 इंच की होगी। यह विवरण एक सप्ताह के भीतर अंकित कराना अनिवार्य किया गया है। सुशील मिश्रा ने बताया कि ऐसा इसलिए कराया जा रहा है ताकि वाहन के बारे में डाटा इकट्ठा किया जा सके और जिस चालक का नाम इस विवरण में दर्ज होगा, केवल उसे ही वो वाहन चलाने की अनुमति होगी। यदि अन्य कोई भी वयस्क या नाबालिग चलाएगा और चेकिंग में पकड़ा जाता है तो कार्यवाही की जायेगी।
विज्ञापन

अब तक 220 वाहनों पर अंकित कराया गया विवरण-यातायात प्रभारी सुशील मिश्रा ने बताया कि कुल 220 वाहनों पर वाहन चालक का नाम मोबाइल नंबर व आधार नंबर अंकित किया गया है। शेष को एक सप्ताह के अंदर दोपहर 12 से 3 बजे के बीच पुलिस लाइन में आकर यह विवरण दर्ज करवाने को कहा गया है। इसके बाद अभियान चलाकर चेकिंग होगी। इसमें पकड़े जाने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

एक्सीडेंट पर लगेगा अंकुश, ट्रेस करना होगा आसान-शहर में ऑटो और ई रिक्शा पर चालक या स्वामी का विवरण अंकित होने से दो प्रमुख फायदे होंगे। इससे एक तो वाहन की कमान किसी नाबालिग के हाथ में नहीं जाएगी। साथ ही यदि किसी वाहन से कोई दुर्घटनाग्रस्त होता है या कोई बड़ा हादसा होता है तो ऐसे में चालक या स्वामी को ट्रेस करने में आसानी हाेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में बिना पंजीकरण के चल रहे ऑटो और ई रिक्शा के संचालन पर रोक लगाने व सुरक्षा के दृष्टिगत यह प्रयोग किया जा रहा है। एक सप्ताह में इन वाहनों पर यह विवरण अंकित कराना अनिवार्य है। अन्यथा चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर वाहन सीज किया जाएगा। - डा. कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed