फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   It has been evening since morning, yet every where there is jam

सुबह से हो गई शाम, फिर भी न छूटा जाम

Mon, 11 Jan 2021 06:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
It has been evening since morning, yet every where there is   jam
जौनपुर। सोमवार को एक बार फिर शहर पूरे दिन जाम से जूझता रहा। सुबह करीब नौ बजे शास्त्री पुल पर ट्रक खराब होने के चलते भारी वाहनों का आवागमन ठप हो गया। देखते ही देखते हाईवे से लेकर शहर के प्रमुख इलाकों में जाम लग गया। पूरे दिन लोग जाम में फंसकर जूझते रहे। ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन की सहायता से करीब तीन बजे खराब ट्रक को हटाकर रास्ता साफ कराया लेकिन यातायात पांच बजे के बाद ही सामान्य हो सका।
विज्ञापन

एक तो शहर में सीवर लाइन बिछाने के लिए पहले से ही कई प्रमुख सड़कों पर खोदाई चलने से यातायात में परेशानी हो रही, दूसरे सोमवार को सुबह नौ बजे ही आजमगढ़ की ओर जा रहा ट्रक शास्त्री पुल के मध्य में ही खराब हो गया। पुल के बीच में ही ट्रक खराब होने से बड़े वाहन पुल पर ही रुकते गए। देखते ही देखते वाहनों की कतार जेसीज चौराहे से होते हुए वाजिदपुर, पॉलीटेक्निक चौराहा, नईगंज से आगे तक पहुंच गई। दूसरे छोर पर पचहटिया के आगे तक वाहनों की कतार लग गई। जाम से निकलने के चक्कर में कई वाहन जगह-जगह बेतरतीब तरीके से फंस गए। खराब ट्रक को पुल से हटाने के लिए क्रेन मंगाई गई लेकिन जाम के चलते क्रेन को मौके तक पहुंचने में ही तीन घंटे से अधिक का समय लग गया। करीब तीन बजे क्रेन किसी तरह पुल पर पहुंची और ट्रक को तो हटवा दिया गया, लेकिन जगह जगह बेतरतीब तरीके से फंसे वाहनों के चलते ट्रक हटने के घंटों बाद भी लोग जाम में फंसकर हलकान होते रहे। हाईवे पर जाम का असर शहर के अंदर भी रहा। जेसीज चौराहे से रोडवेज तिराहा, टीडी कॉलेज रोड, कचहरी रोड, जोगियापुर, सद्भावना पुल और ओलंदगंज में भी वाहनों के पहिए थमे रहे। रोडवेज तिराहे पर दोपहर एक बजे जाम का आलम यह था कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा था। जाम में रोडवेज की बसें, कार और दोपहिया वाहन भी फंसे रहे।
विज्ञापन

---
शास्त्री पुल पर ट्रक खराब होने के चलते जाम लगा था। कहीं से भी रास्ता न होने के कारण क्रेन को मौके तक ले जाने में वक्त लग गया जिससे देर तक जाम की समस्या बनी रही। शहर में जगह-जगह हो रही खोदाई के चलते भी यातायात में परेशानी हो रही है। -वीरेंद्र बरवार, यातायात निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed