फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Irregularities found in paddy purchase, recommendation for suspension of purchase center in-charge

धान खरीद में मिली अनियमितता, क्रय केंद्र प्रभारी के निलंबन की संस्तुति

Sat, 08 Jan 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Irregularities found in paddy purchase, recommendation for suspension of purchase center in-charge
जौनपुर। नायब तहसीलदार विक्रम पासवान ने बृहस्पतिवार को पीसीएफ के धान क्रय केंद्र कुकुहां का औचक निरीक्षण किया था। जांच में अनियमितता मिलने पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने सहायक निबंधक सहकारी समितियां व जिला प्रबंधक पीसीएफ को पत्र भेजकर आरोपित को निलंबित करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार की जांच रिपोर्ट के मुताबिक जांच के समय क्रय केंद्र प्रभारी ने स्टाक रजिस्टर, डिस्पैच रजिस्टर एवं बोरा रजिस्टर मौके पर नहीं दिखाया। साथ ही डिस्पैच ऑनलाइन से अधिक लिया गया है, जो ऑनलाइन स्टाक में वर्णित नहीं है। इसके अतिरिक्त, आनलाइन पोर्टल के अनुसार 15500 बोरों के सापेक्ष 14878 बोरों में खरीद की गई तथा अवशेष बोरे 624 है जबकि दैनिक क्रय पंजिका के अनुसार चार जनवरी की खरीद 280 क्विटल है जो अवशेष बोरों से अधिक है। इसके साथ ही प्रभारी ने मौके पर 174 बोरे अवशेष होना बताया। यह स्थिति संदिग्ध है। इतना ही नहीं केंद्र प्रभारी ने सीएमआर संबंधी कोई विवरण नहीं दिया। इसके अलावा 122 किसानों से की गई खरीद में अधिकांश के टोकन उपलब्ध नहीं कराए गए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि नायब तहसीलदार की जांच आख्या के आधार पर निलंबन की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed