फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Investigation team found flaws at paddy procurement center

धान खरीद केंद्र पर जांच टीम को मिलीं खामियां

Thu, 06 Jan 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Investigation team found flaws at paddy procurement center
क्षेत्रीय साधन सहकारी समिति सरायमोहदीनपुर पर बुधवार को देर शाम जिले से जांच अधिकारियों ने पहुंचकर छानबीन की। इस दौरान समिति पर मौजूद किसानों से टीम ने पूछताछ भी की। कुछ किसानों ने धान खरीद नहीं किए जाने की शिकायत की तो कुछ ने धान खरीद होने की बात बताई। नाराज किसानों का आरोप है कि जांच अधिकारी ने उनकी समस्याएं नहीं सुनी और न ही पूछताछ के लिए बुलाया। टीम सचिव से पूछताछ कर चली गई।
विज्ञापन

नाराज किसानों ने 25 दिसंबर से धान खरीद न होने पर समिति के सामने प्रदर्शन किया था। आरोप लगाया था कि कुछ दिनों से किसान ट्रैक्टर पर धान लादकर समिति के सामने खड़े हैं। उनका एक भी बोरा धान खरीद नहीं हो रहा है। आरोप लगाया कि चोरी छिपे व्यापारियों से धान खरीद की जा रही है। समिति से बार-बार लौट जाने से नाराज किसानों ने मंगलवार देर शाम धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया था। एआर कोआपरेटिव अमित कुमार पांडेय ने उक्त मामले की जांच ओमप्रकाश यादव अपर जिला सहकारी अधिकारी एवं सुधीर यादव सहकारी पर्यवेक्षक विकास भवन को सौंपा था। टीम ने किसानों से पूछताछ कर जांच पड़ताल की। जांच के दौरान कमियां सामने आईं। जिन लोगों का रजिस्टर पर पहले से नाम अंकित है, उनकी धान की खरीद अभी तक नहीं हो पाई है। जिनका नाम रजिस्टर में अंकित नहीं है, उनका खरीद हो गया है। इस बारे में समिति के सचिव ने संतोष जनक उत्तर नहीं दिया। मशीन खराब होने की बात कह कर टाल दिया। जबकि जांच अधिकारियों से पूछताछ में पता चला कि मशीन खराब नहीं थी। रिपोर्ट बृहस्पतिवार को एआर कोऑपरेटिव को सौंप दी जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed