फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Insulting video of Anupriya Patel and Seema Dwivedi's picture goes viral case filed against the accused

Jaunpur: अनुप्रिया पटेल और सीमा द्विवेदी के चित्र का अपमानजनक वीडियो वायरल, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 03 Nov 2024 12:06 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 03 Nov 2024 12:06 AM IST
सार

जौनपुर में एक वीडियो वायरल हुआ जिसके बाद अपना दल एस के समर्थक आक्रोषित हो गए। वीडियो में अनुप्रिया पटेल और सीमा द्विवेदी को अपमानित करते हुए एक युवक दिखाई दे रहा है। कार्यकर्ताओं की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Insulting video of Anupriya Patel and Seema Dwivedi's picture goes viral case filed against the accused
वायरल वीडियो में दिख रहा आरोपी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सतहरिया में अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल और राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के बैनर में लगे फोटो के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार करने का मामला प्रकाश में आया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था। इसे गंभीर से लेते हुए अपना दल एस के कार्यकर्ताओं ने मुंगराबादशाहपुर थाने में शनिवार को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन




पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रार्थना पत्र में विधानसभा अध्यक्ष हरिहर प्रसाद पटेल ने बताया कि मुंगराबादशाहपुर थानाक्षेत्र के समसपुर गांव निवासी निगम यादव इसी क्षेत्र के विधौरलपुर गांव में अपने नाना के यहां रहता है। उसने गंदी नियत व अपमानित करने के लिए उनके चित्र पर पैर रखकर अभद्रता की। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी संतोष कुमार पाठक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed