फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Instructions to monitor the destitute in Corona

कोरोना में बेसहारा हुए लोगों की निगरानी करने का निर्देश

Sat, 15 May 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Instructions to monitor the destitute in Corona
जौनपुर। डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता कलेक्ट्रट सभागार में जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष सोनी ने महिलाओं एवं बच्चों की कोविड-19 संक्रमण से निगरानी एवं रोकथाम पर चर्चा की। डीएम ने प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार वर्मा व जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार को ऐसे बच्चों की सूचनाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया जिनकी देखरेख करने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

बच्चों को गोद लेने या देने या महिलाओं की तस्करी की शिकायत को संज्ञान में लें या जिला सूचना अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, बाल कल्याण समिति, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को निर्देश दिया। बच्चों के देखरेख के लिए संस्था के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिया। महिला कल्याण विभाग में कार्यरत समस्त कर्मचारियों का वैक्सीनेशन कराने पर चर्चा हुई। डीएम ने कहा कि सभी कार्मिकों का पंजीकर करा लें और सीएमओ से समन्वय कर कार्मिकों का टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। वृद्धआश्रम में भी सभी का टीकाकरण कराने के निर्देश दिया। जिला प्रोवेशन अधिकारी ने अवगत कराया गया वृद्धा आश्रम के सभी वृद्धजनों का टीकाकरण कराया जा चुका है। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी जय कुमार यादव, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति अनिल यादव, सदस्य आनंद प्रेमधन, डॉ. एमपी मिश्रा, बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed