फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Instructions to deduct the salary of absent Shikshamitra

Jaunpur News: अनुपस्थरौत शिक्षामित्र का वेतन काटने का निर्देश--

Fri, 20 Jan 2023 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Instructions to deduct the salary of absent Shikshamitra
धर्मापुर। खंड शिक्षा अधिकारी धर्मापुर ने बृहस्पतिवार को ब्लाक क्षेत्र के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। इसमें एक प्राथमिक विद्यालय पर शिक्षामित्र चार दिनों से अनुपस्थित मिली। जिसपर उनका मानदेय काटने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी धर्मापुर अरविंद यादव ने ब्लॉक क्षेत्र के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। वह जब प्राथमिक विद्यालय विशेषरपुर पहुंचे तो वहां पर कार्यरत शिक्षामित्र 16 जनवरी से अनुपस्थित मिलीं। चार दिनों से बिना कोई सूचना दिए अनुपस्थित पाए जाने पर उनके ऊपर मानदेय काटने की कार्रवाई की गई। यहां से बीईओ प्राथमिक विद्यालय चौकीपुर, शीतला चौकियां व रामदासपुर नेवादा पहुंचे। जहां पर सभी शिक्षक उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय शीतला चौकियां में कक्षा एक के छात्रों को बीईओ अरविंद यादव ने गणित पढ़ाया। विद्यालय की व्यवस्था देख बीईओ ने प्रभारी प्रधानाध्यापिका बबिता सिंह व उनके स्टाफ की प्रशंसा किया। प्राथमिक विद्यालय रामदासपुर नेवादा में साफ-सफाई की व्यवस्था सही न पाए जाने पर व्यवस्था में सुधार के लिए निर्देश दिया। इस बाबत बीईओ अरविंद यादव ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय विशेषरपुर की शिक्षामित्र चार दिन से अनुपस्थित मिली। उनके वेतन काटने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed