फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Instructions to close Krishi Vigyan Kendra Baksha

कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा को बंद करने का निर्देश

Wed, 01 Dec 2021 12:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:06 PM IST
विज्ञापन
Instructions to close Krishi Vigyan Kendra Baksha
जौनपुर। कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा जौनपुर के माध्यम से संचालित महत्वाकांक्षी परियोजना की जानकारी अब नहीं मिल पाएगी। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विजेंद्र सिंह ने इस केंद्र को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। इसकी पुष्टि मौसम वैज्ञानिक पंकज जायसवाल ने की है।
विज्ञापन

ग्रामीण कृषि मौसम सेवा किसानों की आय दोगुनी करने में काफी सहायक थी, जो कि जिला कृषि मौसम इकाई के अंतर्गत संचालित होती थी। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के माध्यम से बक्शा में कृषि विज्ञान केंद्र वर्ष 2019 से किसान हित में संचालित किया जा रहा था। इससे किसानों की आय दुगनी हो सके। इस परियोजना से जनपद के लाखों किसानों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष, प्रेस के माध्यम से लाभान्वित होते थे। इस परियोजना के माध्यम से जनपद में सप्ताह में दो दिन मंगलवार एवं शुक्रवार को कृषि मौसम परामर्श बुलेटिन प्रसारित किया जाता रहा था। इस परियोजना को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति के आदेश से 25 नवंबर 2021 से बंद करने का आदेश जारी किया गया। जिससे पूर्वांचल के सात जनपदों के किसानों को इस परियोजना से मिलने वाली लाभ से वंचित हो जाएंगे। आगामी वित्तीय वर्ष में अन्य जनपदों में भी इस परियोजना का शुभारंभ होने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed