फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Instructions for repair of records

एएसपी ने सिकरारा थाने का किया निरीक्षण दिए आवश्यक निर्देश

Fri, 03 Sep 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Instructions for repair of records
सिकरारा। एएसपी त्रिभुवन नाथ सिंह ने शुक्रवार को थाने का निरीक्षण किया। साफ सफाई बेहतर दिखी, लेकिन अभिलेखों का रखरखाव दुरुस्त नहीं था। इसमें सुधार का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने थानाध्यक्ष सैयद हुसैन मुंतजर को निर्देशित किया कि महिला उत्पीड़न संबंधी शिकायतों का जल्द निस्तारण करें। थाने पर पड़ी बेकार हो चुकी वस्तुओं को शीघ्र विधिक कार्रवाई के साथ पुलिस लाइन में जमा कराएं। एसओ को निर्देशित किया कि अपराध संबंधी जो भी विवेचना है, उनका त्वरित निस्तारण करें। बीट पर महिला सिपाहियों की ड्यूटी लगाई जाए। उसके बारे में ठीक से ब्रीफ किया जाए, जिससे मिशन शक्ति का सपना और लक्ष्य साकार हो सके। उन्होंने महिला हेल्पडेस्क पर तैनात सिपाही से शिकायतों के रखरखाव, उनकी सुनवाई और निस्तारण के संबंध में जानकारी ली। कंप्यूटर सिस्टम में शिकायतों के अपलोड करने की जानकारी कर शिकायतों के रखरखाव संबंधी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed