{"_id":"6aaeea3da29933d264064677","slug":"instruction-to-withhold-salary-of-doctor-absent-during-inspection-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-163212-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: जांच में अनुपस्थित चिकित्सक का वेतन रोकने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: जांच में अनुपस्थित चिकित्सक का वेतन रोकने का निर्देश
विज्ञापन
डोभी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम ने शनिवार को क्षेत्र के बीरीबारी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में खामियां मिलने पर नाराजगी जताई। महिला प्रसव व नसबंदी केंद्र पर पंखा लगाने का निर्देश दिया।
सीएमओ ने अस्पताल के विभिन्न ओपीडी कक्षों, पैथोलॉजी, दवा वितरण कक्ष सहित दवा स्टॉक रजिस्टर, वॉटर कूलर एवं ओपीडी प्रतीक्षालय आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डोभी सीएचसी के अधीक्षक डॉ. जीतेंद्र गुप्ता तहसील दिवस कार्यक्रम में शामिल होने केराकत गए थे। सीएमओ ने ड्यूटी रजिस्टर मांगा गया, इसमें कुछ चिकित्सकों के अनुपस्थित पाए जाने की बात सामने आई।
अनुपस्थित चिकित्सक डॉ. डीपी सिंह का वेतन रोकने का निर्देश दिया। इस दौरान महिला प्रतीक्षालय में मौजूद मरीजों ने सीएमओ से शिकायत की कि वहां पंखे की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सीएमओ ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बिना पंजीकरण संचालित कथित पैथोलॉजी सेंटरों और अस्पतालों के संबंध में भी सीएमओ से सवाल किया।
विज्ञापन
इस पर सीएमओ गंगाराम गौतम ने स्पष्ट कहा कि जांच के दौरान जो भी अस्पताल या पैथोलॉजी सेंटर नियमों के विपरीत संचालित पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर उसे सीज भी किया जाएगा।