फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Inspection of district jail done through virtual medium

वर्चुअल माध्यम से जिला जेल का किया निरीक्षण

Tue, 27 Apr 2021 07:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 07:22 PM IST
विज्ञापन
Inspection of district jail done through virtual medium
जौनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला जज एमपी सिंह की अनुमति पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिवानी रावत ने मंगलवार को अपराह्न एक बजे वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कारागार का वर्चुअल निरीक्षण किया।
विज्ञापन

महिला बंदियों के लिए विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान डिप्टी जेलर, सुनील दत्त मिश्रा, जेल पीएलवी दीपक, सुरेंद्र, विमल, विकास व त्रिभुवन यादव आदि उपस्थित रहे। डिप्टी जेलर सुनील दत्त मिश्रा ने बताया कि जिला कारागार में कुल 54 महिला बंदी है। जिनमें 4 सिद्धदोष तथा 50 विचाराधीन बंदी है। कुछ महिला बन्दियों के साथ 6 साल से कम उम्र के बच्चें है जिनकी संख्या 8 है। महिला बंदियों से पूछे जाने पर बताया गया कि आवश्यकतानुसार विधिक सहायता प्राप्त हो रही है। जिला कारागार में विधिक सलाह व सहायता के लिए लीगल एड सेल गठित है। डिप्टी जेलर ने बताया कि हर बंदी के पास पैरवी के लिए अधिवक्ता है। जेल में निरूद्ध 45 वर्ष से अधिक आयु के कुल 190 बंदी हैं। जिसमें से 107 को वैक्सीन की दोनों डोज तथा 83 बन्दियों को पहली डोज दी जा चुकी है। कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए मास्क, सैनिटाइजर आदि उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed