फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Innocent kidnapped because of not leaving wife

पत्नी की विदाई न करने पर फूफा ने किया मासूम का अपहरण

Mon, 12 Oct 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Innocent kidnapped because of not leaving wife
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डेडारपुर से पत्नी की विदाई न होने से क्षुब्ध फूफा ने एक साल की भतीजी का अपहरण कर लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 36 घंटे के अंदर मासूम को बरामद कर लिया। अपहरण के आरोपी युवक की मां को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन

डेडारपुर गांव निवासी सोनू वनवासी का एक वर्षीय पुत्र शनिवार को लापता हो गया। परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला। अनहोनी की आशंका से सहमे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच अनजान नंबर से बेटे के अपहरण की सूचना मिली। सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने छानबीन शुरू की तो मासूम सुरेेरी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर कोठिया में करिया वनवासी के घर पाया गया। पुलिस ने उसे बरामद करते हुए मौके से करिया की पत्नी रमावती को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसके बेटे संदीप की शादी सोनू की बहन से हुई है। ससुराल वाले उसकी विदाई नहीं कर रहे। उन पर दबाव बनाने के लिए ही बेटे ने बच्चे का अपहरण किया था। कोतवाल पवन उपाध्याय ने बताया कि रमावती को पूछताछ के बाद संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है। आरोपी पुत्र की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed