फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Injuring five thousand looted liquor salesmen

शराब के सेल्समैन को घायल कर लूटा पांच हजार

Tue, 06 Oct 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/जौनपुर Updated Tue, 06 Oct 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
Injuring five thousand looted liquor salesmen
स्थानीय थाना क्षेत्र के उसिया कस्बे में सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे की मुठिया से घायल कर शराब के सेल्समैन को लूट लिया। बिक्री के पांच हजार लूट कर बदमाश फरार हो गए। ग्रामीणों ने लोहगाजर गांव निवासी घायल सेल्समैन जगदीश सिंह (45) को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन की।
विज्ञापन


बताया जाता है कि जगदीश सिंह रोजाना की भांति सोमवार को भी रात 10 बजे दूकान बंद कर घर वापस लौट रहे थे। उनके पास बिक्री के पांच हजार रुपए मौजूद थे। जब वह दूकान से कुछ दूर ही पहुंचे थे कि अचानक आ धमके बाइक सवाद  दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और रुपयों भरा झोला छीनने लगे। विरोध करने पर उन्होंने जगदीश को तमंचे से आतंकित किया और उसकी मुठिया से सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन


बदमाश रुपयो भरा झोला लेकर फरार हो गए। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे तब तक बदमाश भाग चुके थे। लोगों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed