फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Information on legal literacy was provided in the camp

Jaunpur News: शिविर में विधिक साक्षरता की दी गई जानकारी

Sun, 27 Jul 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Information on legal literacy was provided in the camp
जौनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शुक्रवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय प्रशांत कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील सभागार बदलापुर में विधिक साक्षरता व जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को निशुल्क विधिक सहायता, राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान एवं राष्ट्रीय लोक अदालत, राज्य एवं केंद्र द्वारा संचालित योजनाओं आदि विषयों की जानकारी दी। सचिव पूर्णकालिक अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार सिंह ने राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक वादों का निस्तारण मध्यस्थता के द्वारा और राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन निस्तारित कराया जाए। सचिव द्वारा बताया गया कि प्राधिकरण में पीड़ित वंचित महिलाओं बच्चों व अन्य वर्गों के लिए निशुल्क सेवाएं उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त सचिव द्वारा प्राधिकरण के कार्यों और उद्देश्यों पर भी विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए सुलह के योग्य मुकदमों के निस्तारण के लिए आवाहन किया गया।
विज्ञापन

संचालन करते हुए डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल डाॅ.दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण को वैकल्पिक न्याय प्रणाली के रूप में 1980 के दशक में बनाया गया, जिसके मुख्य दिशा निर्देश जस्टिस पीएन भगवती व जस्टिस वी कृष्णा अय्यर थे। पैनल अधिवक्ता देवेंद्र कुमार यादव ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समस्त निशुल्क योजनाओं के बारे में महिलाओं को विस्तार से जागरूक किया और साथ ही तेजाब पीड़ित लोगो को किस प्रकार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सहायता प्रदान की जाती है। इस मौके पर तहसील सभागार बदलापुर के केंद्रीय नाजिर हमीद, पीएलवी रीमा पाल, चंद्रावती निगम, रिंकी देवी, दीपमाला, अंतिमा शर्मा, मालती आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed