फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Information given by the Election Commission regarding the changes made in the time table

Jaunpur News: निर्वाचन आयोग की ओर से समय सारणी में किए गए परिवर्तन के बारे में दी जानकारी

Mon, 01 Dec 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Information given by the Election Commission regarding the changes made in the time table
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इसमें निर्वाचन आयोग की ओर से जारी समय सारणी में परिवर्तन के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का एन्यूमेरेशन की तिथि बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दी गई है। अंतिम प्रकाशन 14 फरवरी 2026 कर दी गई है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को विधानसभावार गणना प्रपत्र के वितरण, संग्रहण और डिजिटलाइजेशन की प्रगति के संबंध में भी उन्होंने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 60 प्रतिशत से भी ज्यादा डिजिटलाइजेशन का कार्य पूर्ण हो गया है। विधानसभा सदर, जफराबाद, मुंगराबादशाहपुर में प्रगति को बढ़ाने के लिए बीएलए के माध्यम से सहयोग करने की अपील की। रविवार को मेगा डिजिटलाइजेशन डे का आयोजन किया गया। डिजिटलाइजेशन के बाबत बीएलओ की सहायता के लिए अध्यापक, लेखपाल भी लगाए गए। शत प्रतिशत डिजिटलाइजेशन का कार्य करने वाली पूनम देवी, गीतांजलि, शशिकला, आशा देवी, पवन यादव सहित लगभग 52 बीएलओ को अंगवस्त्रम, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में भाजपा के विनीत कुमार शुक्ला, सुदर्शन सिंह, पीयूष, सपा के राकेश मौर्य, कांग्रेस के मो. आरिफ खान, शाहनवाज, अली अंसारी, बीएसपी के विनय राव, चंद्रेज भारती, सीपीआईएम के केएस रघुवंशी, आप के अनुराग मणि त्रिपाठी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयबर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed