फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Inflation, corruption at peak in the state, law and order collapsed: Ram Govind

पौने पांच साल में यूपी में सरकार ने किया विनाश कार्य: राम गोविंद चौधरी

Fri, 03 Sep 2021 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Inflation, corruption at peak in the state, law and order collapsed: Ram Govind
सूबे में महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर, कानून व्यवस्था ध्वस्त : राम गोविंद
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष ने पत्रकारवार्ता में प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि सूबे में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है, कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। पौने पांच साल के शासन में इस सरकार ने प्रदेश का विनाश कर दिया। जबकि वर्ष 2017 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार ने यूपी का चहुंमुखी विकास किया था। वे शुक्रवार को पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने सपा शासन में कराए विकास कार्यों को गिनाया। साथ ही कहा कि सपा ने अंतरराष्ट्रीय मॉल भी बनवाया था, जिसे इस सरकार ने बेचने का काम किया है। बिना किसी का नाम लिए नेता प्रतिपक्ष ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार ने कुछ किया ही नहीं। यहां तक कि अपने संकल्प पत्र में की गई घोषणाओं में से एक भी काम समय पर नहीं किया। 45 सालों के अंदर बेरोजगारी और महंगाई इतनी कभी नहीं बढ़ी। जनता भी मान रही है कि भाजपा को 2017 में वोट देकर भारी गलती की।
विज्ञापन

इनसेट
अखिलेश के श्रद्धांजलि न देने जाने पर दी सफाई
जौनपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह के निधन के बाद श्रद्धांजलि न देने जाने पर अब भी सियासत हो रही है। नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि अखिलेश यादव बाहर थे, लेकिन उनके प्रतिनिधि के तौर पर मैं नेता विरोधी दल के रूप में गया था। कहा कि उनके निधन की खबर मिलने पर देश में सबसे पहले ट्वीट अखिलेश यादव ने ही किया। खुद 10 घंटे के बाद भाजपा के लोग ट्वीट किए। दरअसल, भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई ने ट्विटर के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव पर निशाना साधा था। ट्वीट में कहा था कि पिछड़ों की बात करने वाले पिछड़ों के सबसे बड़े नेता कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed