फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Indira Gandhi was fond of the district

इंदिरा गांधी को जिले से था गहरा लगाव

Thu, 19 Nov 2015 12:59 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Thu, 19 Nov 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
Indira Gandhi was fond of the district
पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी का जौनपुर से  गहरा लगाव था। वह तीन बार जिले में आ आई थीं। 1978 में विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के डाकबंगले में रात भी गुजारी थी।
विज्ञापन


कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ता आज भी उस क्षण को याद कर भावुक हो उठते हैं। पूर्व प्रधान मंत्री की जयंती की पूर्व संध्या पर अमर उजाला ने पुराने कांग्रेस नेताओं के साथ उनके जनपद आगमन को लेकर उनकी स्मृतियों को साझा किया तो लोगों
विज्ञापन


की आंखें नम हो गईं। पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह कहते हैं कि 1977 में इंदिरा गांधी जिले में आई थीं। आजमगढ़ से मोहसिना किदवई की जीत के बाद वहां आयोजित एक समारोह में हिस्सा लेने के बाद इंदिरा गांधी वाराणसी जा रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जौनपुर में उनका पड़ाव था। शाहगंज के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करने के बाद वह जिला मुख्यालय पहुंचीं। उन्हें यहां से वाराणसी जाना था। जगह जगह स्वागत के लिए जुटी भीड़  के चलते वह अगले दिन भोर में चार

बजे वाराणसी पहुंचीं। ठीक दो साल बाद विधानसभा चुनाव के दौरान भी वह जिले र्में आइं तो एक रात सिंचाई विभाग के डाकबंगले में रुकीं। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी भी थे। उन दिनों को याद कर पूर्व सांसद कमला प्रसाद

सिंह की आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने बताया कि देश की पहली महिला प्रधान मंत्री जब जिले में आई थीं तो वह डाकबंगले में  घर से बनवाकर खाना लेकर गए थे। दाल में पड़ा कच्चा आम उन्हें बहुत पसंद आया था।

उन्होंने बताया कि उस दौर में कलेक्ट्रेट गेट के पास मशहूर यादव चाय वाले ने इंदिरा गांधी जी को अपनी चाय पिलाने के लिए पूरे दिन दूकान बंद कर दिया था। उसे तीन बजे का समय मिला था।

नई केतली में चाय और कुल्हड़ के साथ वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ इंदिरा जी के पास पहुंचा था। पूर्व पीएम ने उनकी चाय की भी खूब तारीफ की थी। पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद कहते हैं कि रारी विधानसभा में उप चुनाव था।


सूर्यनाथ उपाध्याय कांग्रेस के प्रत्याशी थे। उनके प्रचार में इंदिरा जी आई थीं। सिकरारा के आझूराय इंटर कालेज में जनसभा थी। इंदिरा जी को सुनने के लिए भीड़ इतनी अधिक थी कि मैदान छोटा पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed