फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Indecency with Naib Tehsildar at the police station, SO lifted from chair

थाने में नायब तहसीलदार से अभद्रता, एसओ ने कुर्सी से उठाया.

Sat, 10 Oct 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Indecency with Naib Tehsildar at the police station, SO lifted from chair
मुंगराबादशाहपुर। थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस में हंगामा खड़ा हो गया में प्रभारी अधिकारी की कुर्सी पर बैठे नायब तहसीलदार को एसओ ने कुर्सी छोड़ने के लिए कह दिया। आरोप है कि एसओ ने नायब तहसीलदार को अपशब्द कहे और अभद्रता की। तीखी नोकझोंक के बाद नायब तहसीलदार और लेखपाल उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना दी और समाधान दिवस छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

शनिवार को थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस में नायब तहसीलदार मांधाता सिंह राजस्व कर्मचारियों के साथ फरियाद सुन रहे थे। इसी दौरान एसओ सत्यप्रकाश सिंह पहुंचे और उन्होंने नायब तहसीलदार को प्रभारी की कुर्सी छोड़ने के लिए कह दिया। कहा कि यह प्रभारी की कुर्सी है। इस पर आप कैसे बैठ गए। नायब तहसीलदार ने जवाब दिया कि मैं यहां थाना दिवस प्रभारी बनाकर ही भेजा गया हूं। यह सुनते ही थानाध्यक्ष बिफर पड़े और दोनों के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई। नायब तहसीलदार ने एसओ के दुर्व्यवहार की जानकारी जिलाधिकारी को दी और फिर राजस्व कर्मचारियों के साथ थाना छोड़कर चले गए। इस संदर्भ में नायब तहसीलदार मांधाता सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और अपशब्द कहे। वहीं, एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने दुर्व्यवहार और गाली गलौज की बात से इंकार किया। इस संबंध में एसडीएम मछलीशहर अंजनी कुमार सिंह का कहना है कि नायब तहसीलदार ने थाने में अपने साथ हुए अभद्र व्यवहार की जानकारी दी है। दोनों पक्षों से वार्ता की जा रही है। कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed