{"_id":"e2eae9002f8bc159e3e6091b7d61b4fd","slug":"increased-difficulty-of-rain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात से लोगों की परेशानी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात से लोगों की परेशानी बढ़ी
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Wed, 28 Jan 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की रात से ही रुक-रुक कर हो रही बरसात से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। निचले इलाकों में जल भराव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कई जगह क्षतिग्रस्त सड़कों पर भी पानी भर गया है।
कच्ची सड़कें कीचड़ से सन गईं हैं। जाम पड़ी नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने के कारण समस्या गंभीर हो गई है।
रविवार की रात से शुरू हुई बरसात का सिलसिला मंगलवार को शाम तक जारी रहा।
रुक-रुक कर हुई बरसात गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद बताई जा रही है, लेकिन इससे आम आदमी की मुश्किलें बढ़ गईं। गणतंत्र दिवस के दिन 26 जनवरी को भी पूरे दिन बूंदाबांदी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया।
शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। इससे आने जाने वालों को परेशानी हुई।